एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge In Gulbarga: पहाड़ पर जीत के बाद कर्नाटक पर कांग्रेस की नजर, पार्टी अध्यक्ष बोले- 'दोहराएंगे हिमाचल जैसी जीत'

Kharge In Gulbarga: AICC अध्यक्ष बनने के बाद खरगे पहली बार गुलबर्गा आए थे. यहां उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताई. उन्होंने कहा कि हिमाचल में हमने 10 सूत्रीय एजेंडा दिया था, जिस पर काम हुआ और हम जीते.

Mallikarjun Kharge In Gulbarga: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह नगर गुलबर्गा पहुंचे खरगे ने कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं से राज्य में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए एकजुटता के साथ काम करने का आग्रह किया. कर्नाटक में अप्रैल-मई 2023 तक चुनाव होना है.

खरगे ने कहा, हमने 10 सूत्री कार्यक्रम देकर हिमाचल प्रदेश में जीत हासिल की है. हम वहां अच्छे बहुमत से जीते हैं. कल वहां शपथ ग्रहण समारोह है. यही कारण है कि मैं अपने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के लिए बाहर गया था .

गुलबर्गा  में जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने गृह नगर गुलबर्गा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "सभी से चर्चा के बाद कल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का फैसला किया गया है. खरगे ने कहा कि यह (हिमाचल प्रदेश) जीत कर्नाटक में भी दोहराई जानी चाहिए, सभी को हाथ मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए. मैं यहां कांग्रेस की सरकार चाहता हूं."

ऐसी खबरें हैं कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीट में से 40 सीट पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी बीजेपी से सत्ता हासिल की. हिमाचल में मतदान 12 नवंबर को हुआ था और नतीजे गुरुवार ( 8 दिसंबर) को घोषित किए गए .

कई वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति 

AICC के अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे पहली बार गुलबर्गा आए थे. मल्लिकार्जुन खरगे का जोरदार स्वागत भव्य शोभायात्रा निकालकर किया गया. शोभायात्रा में एआईसीसी महासचिव केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार, विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और विपक्ष के नेता हरिप्रसाद बीके सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इस पर उन लोगों ने कहा कि, गुलबर्गा में कल्याण क्रांति का समावेश हुआ. कई घंटों से हजारों समर्थकों ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष का इंतजार किया.

सूरजवाला ने किया ट्वीट

कांग्रेस के तरफ से राज्यसभा के सांसद ने यात्रा के दौरान मौजूद रहे. उन्होंने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, गुलबर्गा, कर्नाटक की पवित्र धरती ने परिवर्तन का बिगुल बजा दिया है. आज कल्याण कर्नाटक रैली, गुलबर्गा में उमड़ा जनसमूह निर्णायक बदलाव का संकेत है. आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में चल रहा ये जलूस एक नया इतिहास लिखने का सूचक है.

ये भी पढ़ें:Mallikarjun Kharge: 1948 में दंगाइयों ने मल्लिकार्जुन खरगे के घर में लगा दी थी आग, मां समेत परिवार के कई सदस्य जल गए थे जिंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget