एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में लगे AI वाले कैमरे, प्राण प्रतिष्ठा से पहले की गईं ये तैयारियां

Ram Mandir Opening: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं. सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किया गया है. सीसीटीवी कैमरे एआई वाले लगाए गए हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. पुलिस प्रशासन भी कमर कसे हुए हैं. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. उससे पहले राम मंदिर के आसपास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे लगाए गए हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ जोन में पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) पीयूष मोर्डिया ने शनिवार (6 जनवरी) को बताया कि आगामी 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के साथ प्रशासन की बैठक हुई है.

एडीजी ने बताई कैसी है सुरक्षा व्यवस्था

एडीजी मोर्डिया ने कहा, ''अयोध्या पुलिस ने आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इसका मकसद इवेंट के सीक्वेंस की डिटेल हासिल करना था.'' उन्होंने कहा, ''पुलिस तैनात कर दी गई है और पूरे जिले में, राम मंदिर के आसपास के इलाकों और टेंट सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित सीसीटीवी लगाए गए हैं.''

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भव्य समारोह के लिए शहर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा, ''हमारे लोग इस तरह से तैनात किए जाएंगे कि किसी को भी किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.''

16 जनवरी से शुरू हो जाएंगे वैदिक अनुष्ठान

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है. देश और विदेश के कई मेहमानों को इस शुभ अवसर के लिए निमंत्रण भेजा गया है. अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य कार्यक्रम से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू हो जाएंगे.

वाराणसी के पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित कराएं मुख्य अनुष्ठान

वाराणसी के एक पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान करेंगे. 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा. 1008 कुंडीय महायज्ञ भी कराया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए भंडारा होगा. हजारों भक्तों के लिए अयोध्या में कई तम्बू वाले स्थान बनाए जा रहे हैं जैसा कि उनके भव्य कार्यक्रम के लिए शहर में पहुंचने की उम्मीद है. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक, 10 हजार से 15 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढ़ें- किसे मिला निमंत्रण, किसे नहीं आया बुलावा... जानें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने वाले नेताओं की अपडेटेड लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget