एक्सप्लोरर

किसे मिला निमंत्रण, किसे नहीं आया बुलावा... जानें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने वाले नेताओं की अपडेटेड लिस्ट

Ram Mandir Opening: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं. कार्यक्रम में साधू-संतो के अलावा खेल, फिल्म, राजनीति और उद्योग जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. समारोह में आने वाले मेहमानों को निमंत्रण भी भेजा जा चुका है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया. 

हालांकि, अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें निमंत्रण नहीं मिला है. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शामिल हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी अयोध्या के लिए निमंत्रण नहीं मिला है.

इनको भी नहीं भेजा गया निमंत्रण?
फर्स्ट पोस्ट के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जिन नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है उनमें विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया और राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे विनय कटियार को भी निमंत्रण नहीं भेजा गया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को समारोह में शामिल होने का बुलावा नहीं मिला है. 

किस-किस को मिला निमंत्रण?
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जिन नेताओं को निमंत्रण मिला है, उनमें कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधिर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया. बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी समारोह में बुलाया गया है.

समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण मिला है. इसके अलावाा द हिंदू के अनुसार, वीएचपी के लगभग 100 सदस्यों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 25 पदाधिकारियों को भी निमंत्रण भेजा गया है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. वहीं, बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को न्योता तो मिला है, लेकिन स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते उनसे समारोह में शिरकत नहीं करने के लिए कहा गया है.

बॉलीवुड के इन सितारों में किया गया आमंत्रित
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के सिने स्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रजनीकांत, संजय लीला भंसाली, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, ऋषभ शेट्टी मधुर भंडारकर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल, प्रभास और यश को निमंत्रण भेजा गया है.

इन हस्तियों की भी मिला बुलावा
खेल जगत से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी आमंत्रित किया गया है. इनके अलावा प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है. चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो के निदेशक नीलेश देसाई और कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- क्या नीतीश कुमार बनेंगे इंडिया अलायंस के संयोजक? खरगे बोले- 'यह सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget