एक्सप्लोरर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज मध्यरात्रि से सफर होगा महंगा, लगेगा टोल टैक्स

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि हर गाड़ी का टोल टैक्स अलग अलग होगा और यह दोनों ही ओर यानी लखनऊ से आगरा और आगरा से लखनऊ जाने वाली गाड़ियों पर लागू होगा.

लखनऊ: देश के सबसे लंबे छह लेन के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज मध्यरात्रि से सफर महंगा हो जाएगा क्योंकि सभी गाड़ियों से टोल टैक्स वसूला जाएगा. योगी आदित्यनाथ सरकार ने 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरें तय कर दी हैं. इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस पर 3.3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी है, जिसका उपयोग किसी आपात स्थिति में वायुसेना के विमान और लड़ाकू जेट रनवे के रूप में कर सकते हैं.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि हर गाड़ी का टोल टैक्स अलग अलग होगा और यह दोनों ही ओर यानी लखनऊ से आगरा और आगरा से लखनऊ जाने वाली गाड़ियों पर लागू होगा.

यहां जानें किन गाड़ियों को कितना देना होगा टोल टैक्स?

प्रवक्ता ने बताया कि कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए टोल टैक्स की दर 570 रूपये होगी जबकि हल्के वाणिज्यिक वाहनों या मिनीबस के लिए यह 905 रूपये होगा. बस और ट्रक के लिए ये दर 1815 रूपये होगी. निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली भारी मशीनों, मल्टी एक्सेल वाहन (तीन से छह) के लिए 2785 रूपये जबकि बहुत बड़े आकार के वाहन (सात और इससे अधिक एक्सेल) पर यह 3575 रूपये होगा. उन्होंने बताया कि दोनों ही ओर से टोल की दरें एक जैसी होंगी लेकिन ये दरें गाड़ियों द्वारा तय की गयी दूरी के अनुपात में होगी.

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के एक अधिकारी ने लखनऊ-कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे की तुलना में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अधिक टोल लगाने के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा कि नेशनल हाईवे से कुल दूरी 364 किलोमीटर है और टोल टैक्स 390 रूपये है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे यूपीडा के ही नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे मात्र 302 किलोमीटर का है और इस सड़क से सफर करने की स्थिति में धन की बचत होती है क्योंकि ईंधन की खपत कम है. इसके अलावा समय भी काफी कम लगता है.

इन्हें नहीं देना होगा कोई टोल टैक्स?

सरकारी अधिसूचना में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, नयायाधीशों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों को टोल टैक्स देने से मुक्त रखा गया है. टोल टैक्स लेने का फैसला पिछले सप्ताह एक उच्चस्तरीय बैठक में किया गया.

भारतीय वायुसेना ने एक्सप्रेसवे पर स्थित हवाई पट्टी पर दो बार 'लैंडिंग' और 'टेक आफ' का अभ्यास किया है. इस पर लड़ाकू जेट, मिराज, सुखोई 30, मिग और सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस जैसे विमान उतरे हैं और यहां से उड़ान भी भरी है.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए यूपीडा ने एक्सप्रेसवे के इर्द गिर्द नौ थाने बनाने का फैसला किया. एक्सप्रेसवे पर 'डायल—100' के पुलिस वाहन और एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी ताकि यात्रा आरामदायक और सुरक्षित हो. यूपीडा रात में चलने वाले ट्रक और बस ड्राइवरों को चाय उपलब्ध कराएगा. इसका मकसद यही है कि यात्रा के दौरान वे लोग जागे रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget