एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: तीनों सेना प्रमुख से मिले पीएम मोदी, अग्निपथ योजना पर हुई चर्चा

Agnipath Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीनों सेना प्रमुख से मुलाकात की. इस दौरान अग्निपथ योजना पर चर्चा की गई.

Agnipath Protest: सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अलग-अलग बैठक की. प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर चर्चा की गई. थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी के साथ बैठक हुई.

सबसे पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार पीएम आवास पहुंचे. नौसेना प्रमुख से मुलाकात खत्म होने के बाद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने की मुलाकात हुई और सबसे आखिर में थलसेना प्रमुख जन मनोज पांडे से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की. सीन्योरिटी यानि वरिष्ठता के हिसाब से एक के बाद एक मीटिंग हुई. तीनों सेना प्रमुखों में एडमिरल आर हरि कुमार सबसे सीनियर हैं. जनरल पांडे तीसरे नंबर पर हैं. तीनों सेना प्रमुखों से प्रधानमंत्री मोदी ने अलग अलग 30 मिनट तक मुलाकात की.

अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी जिसके बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों और बसों में पिछले दिनों आग लगा दी. 

पीएम मोदी की बैठक से पहले सेना के तीनों अंग यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने अग्निपथ योजना और अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर साझा प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान अधिकारी ने कहा कि सेना नौकरी के लिए नहीं बल्कि जुनून और जज्बात के लिए हैं. 

भर्ती प्रक्रिया के बारे में आशंकाओं के बीच सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया अपरिवर्तित रहेगी और सेना में पारंपरिक रेजिमेंट व्यवस्था जारी रहेगी.

सेना के तीनों अंगों के संवाददाता सम्मेलन में पुरी ने कहा कि यह योजना (Agnipath Scheme) सरकार के कई विभागों के बीच विचार-विमर्श के अलावा तीनों सेवाओं और रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) के भीतर लंबे समय तक जारी परामर्श का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत जरूरी सुधार है.

Eknath Shinde Vs Uddhav Thackeray: बागी एकनाथ शिंदे दे सकते हैं मंत्री पद से इस्तीफा, शिवसेना ने उठाया ये कदम

Presidential Elections 2022: यशवंत सिन्हा की राष्ट्रपति उम्मीदवारी को मिला कितने दलों का साथ? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget