एक्सप्लोरर

Agnipath Protest Row: अग्निपथ को लेकर यूपी में हुए बवाल में अब तक 1562 गिरफ्तारी, 82 मामले हुए दर्ज

Agnipath Scheme Row: अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर अब तक 1562 लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

Agnipath Scheme Protest Row: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना (Agnipath Scheme) को लेकर हुई हिंसा के मामले में अब तक 1,562 लोगों को गिरफ्तार किया है. अग्निपथ योजना के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन (Protest) को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कुल 82 मामले दर्ज किए गए हैं. इन मुकदमों के आधार पर अबतक 498 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा आईपीसी 151 में कुल 1064 लोग गिरफ्तार किये गए हैं. ऐसे में मुकदमों में नामजद और आईपीसी 151 में हुई कुल गिरफ्तारियों की संख्या 1562 हो गई है.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा राज्य में 'अग्निपथ' को लेकर हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 1,562 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से जौनपुर में 535, बलिया में 222 और चंदौली में 210 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में 29 जिलों में 82 मामले दर्ज किए गए. 

अग्रिनपथ योजना के विरोध में हुए थे हिंसक प्रदर्शन

गौरतलब है कि अग्रिनपथ योजना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन किए गए थे. कई जगह हिंसा भी की गई थी. हैदराबाद, बिहार, बंगाल में कई ट्रेनों को आग के हवाले किया गया था. प्रदर्शनकारियों ने सिकंदराबाद के तेलंगाना स्टेशन पर ट्रेनों में आग लगाई थी, वहीं भागलपुर-नई दिल्ली विक्रमशिला एक्सप्रेस और जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी आग लगा दी गई थी.

यूपी में भी कई जिलों में हुई थी हिंसा

वहीं यूपी (UP) में भी युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन (Violence Protest) किए थे. यूपी के बलिया (Balia), वाराणसी (Varanasi), आगरा (Agra) और अलीगढ़ (Aligarh) सहित अन्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन (Agnipath Scheme Protest) किए थे. बलिया में ट्रेन में आग गई थी. कई जिलों में बसों सहित अन्य वाहनों में आग भी लगाई गई थी और पुलिस पर भी पथराव किया गया था. हिंसा के बाद सरकार की ओर से साफ कहा गया था कि ये योजना वापस नहीं ली जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Hyderabad Visit: तीन जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे PM मोदी, विशाल जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget