एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ कल होगी पीएम मोदी की बैठक, विकास की रफ्तार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया तेज करना मकसद

कल गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के आठ दलों के 14 नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक होगी. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का मकसद जम्मू-कश्मीर के भविष्य की रूपरेखा खींचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को तेज करना है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के 8 राजनीतिक दलों के 14 नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक का एजेंडा एबीपी न्यूज़ के पास है. जानकारी के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू -कश्मीर में विकास की रफ़्तार तेज करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को तीसरे पायदान पर पहुंचाने की गरज से ये बैठक बुलाई है. इस बैठक में कश्मीरी नेताओं के साथ ज़मीनी हक़ीक़त और भविष्य की रूपरेखा का खाका खींचना पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा है. यानी राजनीतिक दल मसले जो चाहे उठाएं लेकिन पीएम मोदी का फ़ोकस साफ़ है.

पीएम मोदी चाहते हैं कि जम्मू -कश्मीर के पुनर्गठन के बाद राज्य ने जो कुछ हासिल किया है और जो कुछ राज्य के विकास के लिए किया जा सकता है उस पर खुले मन से चर्चा हो, इसके लिए जम्मू कश्मीर के सभी दल खुले मन और दिमाग़ से बैठक में हिस्सेदारी करें.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़, राज्य के विकास के लिए योजना पर चर्चा होगी. राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तीसरे पायदान यानी पंचायत और डीडीसी के चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव के लिए परिसीमन आयोग को सभी दल आम सहमति से स्वीकार करें इस पर बात चर्चा होगी.

सूत्रों ने कड़े तेवर के साथ साफ़ किया जम्मू-कश्मीर के आंतरिक मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत नहीं होगी. ऐसी बहस को छेड़ने वाले जम्मू-कश्मीर के शुभचिंतक नहीं हो सकते हैं. सूत्रों ने उतने ही कड़े लहजे में साफ़ किया कि धारा 370 को हटाने और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने जैसे मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की जा सकती है. ये मुद्दा सरकार के लिए अस्वीकार्य है.

एबीपी न्यूज़ को बताया गया कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव होंगे. इसके लिए सभी दलों को तैयार रहना होगा. केंद्र सरकार बड़ी पहल के ज़रिए इस प्रक्रिया को तेज करना चाहती है, इसके लिए बड़ा दिल करके बात करने की ज़रूरत है.

जानकारों के मुताबिक़, कश्मीर की जेल में वही लोग हैं जो पिछली सरकारों के केसे की वजह से है, इसलिए राज्य के मसलों पर अपराधियों की शर्त पर बात मनवाने की कोशिश बेकार ही जाएगी. बैठक में पीएम के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, एनएसए अजित डोवाल, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा और गृहसचिव अजय भल्ला मौजूद रहेंगे.

महबूबा मुफ्ती की पाकिस्तान से बातचीत वाले बयान पर बीजेपी का निशाना, कहा- गोली और बोली एक साथ नहीं चल सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget