एक्सप्लोरर

मेडिकल साइंस का चमत्कार, अगर पीढ़ी दर पीढ़ी कैंसर हुआ है तो अब आगे नहीं होगा

जिंदगी भर कैंसर होने के डर की चिंता और कैंसर होने के बाद लाखों के इलाज की तुलना में यह इस तकनीक से इलाज का खर्च ढाई लाख के करीब आता है.

मुंबई: अन्य बीमारियों की तरह अब दुनिया में कैंसर भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में मेडिकल साइंस ने नया चमत्कार किया है. दरअसल अगर पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार में कैंसर हुआ हो तो आने वाली पीढ़ी को भी कैंसर होने की सम्भावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में मुंबई की जानी मानी डॉक्टर फ़िरोजा पारीख और उनकी टीम ऐसा इलाज करती है कि अगर किसी महिला को ब्रेस्ट कैंसर है तो उसकी आने वाली पीढ़ी को ब्रेस्ट कैंसर होने से बचाया जा सके.

बता दें कि देश मे पहली बार ऐसी तकनीकी से बच्चे का जन्म हुआ है, जिसमें मां के कैंसर कैरियर होने के बावजूद उसके बच्चों को कैंसर नहीं होगा. मुंबई के जसलोक अस्पताल में फर्टाइल ट्री की डायरेक्टर डॉक्टर फ़िरोजा पारीख ने इंट्रासाइटोप्लास्मिक प्रत्यारोपण और उसके बाद प्री इम्प्लांटेशन जेनेटिक टेस्टिंग की प्रक्रिया अपनाई. यह जसलोक अस्पताल में पिछले 20 सालों में तैयार हुई तकनीक है.

यह तकनीकी क्या है?

दरअसल इस प्रक्रिया के तहत एम्ब्रियो से कुछ सेल निकाले जाते है और उनका परीक्षण किया जाता है. सेल परीक्षण में पता चलता है कि इस एम्ब्रियो में कैंसर कैरियर जींस है या नहीं. जिस एम्ब्रियो में कैंसर कैरियर जींस नहीं होते, उन्हें महिला के गर्भ में विकसित कर बच्चे का जन्म कार्य जाता है. इससे मां को जिस कैंसर का खतरा है, वह कैंसर अगली पीढ़ी में जाने की संभावना खत्म हो जाती है.

इस इलाज में कितना खर्चा है?

जिंदगी भर कैंसर होने के डर की चिंता और कैंसर होने के बाद लाखों के इलाज की तुलना में यह इस तकनीक से इलाज का खर्च ढाई लाख के करीब आता है.

इस तकनीक से इलाज कराने वाले देश के पहले दंपति बने स्वयंप्रभा और देबाशीष

स्वयंप्रभा मिश्रा और देबाशीष पाणिग्रही इस तकनीक से इलाज कराने वाले देश के पहले दंपति बने हैं. दरअसल स्वयंप्रभा और देबाशीष की शादी साल 2009 में हुई थी. कल स्वयंप्रभा और देबाशीष ने दो जुड़वा बच्चों को इस तकनीक ने जन्म दिया है. अब इनके बच्चों को कभी कैंसर नहीं होगा.

मेडिकल साइंस का चमत्कार, अगर पीढ़ी दर पीढ़ी कैंसर हुआ है तो अब आगे नहीं होगा

स्वयंप्रभा की मां के घर में कई लोगो की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो चुकी है. स्वयंप्रभा की दादी, दो मौसी की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो गई थी. यहां तक कि उनकी मां का भी ओवरी कैंसर नामक बीमारी का दो बार इलाज हुआ. स्वयंप्रभा के मामा को भी प्रोस्टेट कैंसर था. तब यह सवाल आया कि यह जेनेटिक (अनुवांशिक) है. स्वयंप्रभा को जेनेटिक जांच की सलाह दी गई. जांच में रिपोर्ट आई कि स्वयंप्रभा भी ब्रेस्ट कैंसर कैरियर है. यानी भविष्य में उन्हें भी और उनकी अगली पीढ़ी को भी कैंसर हो सकता है. इसके बाद  बंगलौर में काफी इलाज और सलाह के बाद इस दंपत्ति को मुंबई में डॉक्टर फ़िरोजा पारीख और उनकी टीम के इस इलाज के बारे में पता चला.

यह भी पढ़ें-

उपसभापति चुनावः नीतीश ने हरिवंश के लिए शुरू की बैटिंग, शिवसेना ने अब तक नहीं खोले पत्ते शेल्टर हाउस केस के बहाने राहुल का PM पर वार, कहा- 'मोदी बुलेट ट्रेन पर बोलते हैं, रेप पर चुप रहते हैं' SC/ST एक्ट: PM मोदी बोले- विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करता रहा, हम काम करते रहे जम्मू-कश्मीर: गुरेज में आतंकियों से मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget