एक्सप्लोरर

शरद पवार के बयान के बाद NCP के एक और नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ

मुनाफ हकीम ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सहकर्मी और लोकसभा सदस्य तारिक अनवर की राह पर चलते हुए इस्तीफा दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एनसीपी के और भी कार्यकर्ता उनके इस कदम का अनुसरण कर सकते हैं और पार्टी का साथ छोड़ सकते है.

मुंबई: शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एन0सीपी) में फिलहाल सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के बड़े नेता धीरे-धीरे पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. पार्टी के संस्थापक सदस्य तारिक अनवर के पार्टी से इस्तीफे के बाद अब पार्टी के महासचिव मुनाफ हकीम ने भी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुनाफ हकीम ने दावा किया कि राफेल सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी को लेकर शरद पवार ने जो बयान दिया है, उसके बाद पार्टी की छवि का बचाव करना मुश्किल है.

बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा था कि राफेल सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इरादों को लेकर लोगों को कोई शक नहीं है.

हकीम ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सहकर्मी और लोकसभा सदस्य तारिक अनवर की राह पर चलते हुए इस्तीफा दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एनसीपी के और भी कार्यकर्ता उनके इस कदम का अनुसरण कर सकते हैं और पार्टी का साथ छोड़ सकते है. हकीम ने कहा कि शरद पवार ने कभी भी कट्टरपंथी ताकतों का समर्थन नहीं किया है, वो कैसे कह सकते हैं कि नरेंद्र मोदी राफेल मामले में लोगों के मन में दोषी नहीं हैं? मामले की जांच के लिए अभी तक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन नहीं किया गया है.

उन्होंने कहा कि तारिक अनवर पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे. राफेल पर पार्टी का रूख सार्वजनिक करने से पहले उनसे सलाह-मशवरा नहीं किया गया. ऐसे में राफेल मामले में मोदी का शरद पवार की तरफ से समर्थन किए जाने के बाद पार्टी की छवि का बचाव करना मुश्किल है.

तारिक अनवर ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने की वजह बताई. अनवर ने कहा कि राफेल सौदे पर मोदी का एनसीपी प्रमुख की ओर से बचाव करने के बाद उन्होंने पार्टी और लोकसभा की सदस्यता (कटिहार सीट) से इस्तीफा दिया है. इससे पहले एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने गुरूवार को कहा था कि शरद पवार के बयान पर मीडिया में आई खबरें भ्रामक और गुमराह करने वाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget