एक्सप्लोरर

जानिए, ताजमहल के बाद अब कुतुब मीनार के अंदर क्यों किया जा रहा मंदिर होने का दावा

दावा किया गया है कि दिल्ली के पहले मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक की तरफ से 1192 में बनवाई गई इस मस्जिद में मुसलमानों ने कभी नमाज़ नहीं पढ़ी. इसकी वजह यह थी कि मंदिरों की सामग्री से बनी इमारत के खंभों, मेहराबों, दीवार और छत पर जगह-जगह हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां. उन मूर्तियों और धार्मिक प्रतीकों को आज भी देखा जा सकता है.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद एक तरफ जहां मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि परिसर में मौजूद मस्जिद को हटाने के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ ये लड़ाई अब कुतुब मीनार को लेकर भी शुरू हो गई है.  दिल्ली के साकेत कोर्ट में लगाई गई इस याचिका में इस ऐतिहासिक धरोहर के अंदर पूजा-पाठ की इजाजत की मांग की गई है.

मीनार के अंदर मंदिर होने का किसने किया दावा

दरअसल, कोर्ट में लगाई गई याचिका में पहले जैन तीर्थकर ऋषभ देव और भगवान विष्णू के नाम से दाखिल की गई है. वकील हरिशंकर जैन की तरफ से दाखिल याचिका पर मंगलवार को सिविल जज के सामने शुरुआती बहस हुई. 24 दिसंबर को मामला अगली सुनवाई के लिए लगाया गया है.

क्यों पैदा हुआ ये विवाद?

दरअसल, इस याचिका में दावा किया गया है कि दिल्ली के पहले मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक की तरफ से 1192 में बनवाई गई इस मस्जिद में मुसलमानों ने कभी नमाज़ नहीं पढ़ी. इसकी वजह यह थी कि मंदिरों की सामग्री से बनी इमारत के खंभों, मेहराबों, दीवार और छत पर जगह-जगह हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां थीं. उन मूर्तियों और धार्मिक प्रतीकों को आज भी देखा जा सकता है.

याचिका में बताया गया है कि आज का महरौली दअरसल मिहिरावली है. इसे चौथी सदी के महान शासक चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नवरत्नों में से एक वराहमिहिर ने बसाया था. इतिहास के प्रसिद्ध गणितज्ञ और खगोलविद वराहमिहिर ने ग्रहों की गति के अध्ययन के लिए विशाल स्तंभ का निर्माण करवाया. इसे ध्रुव स्तंभ या मेरु स्तंभ कहा जाता था. मुस्लिम शासकों के दौर में इसे कुतुब मीनार नाम दे दिया गया. इसी परिसर में 27 नक्षत्रों के प्रतीक के तौर पर 27 मंदिर थे. इनमें जैन तीर्थंकरों के साथ भवन विष्णु, शिव, गणेश आदि के मंदिर थे. यह सारा विवरण इतिहास में आसानी से उपलब्ध है.

मोहम्मद गौरी के गुलाम कुतुबुद्दीन ने दिल्ली में कदम रखते ही सबसे पहले इन मंदिरों को तोड़ने का आदेश दिया. जल्दबाजी में उसी सामग्री से मस्जिद खड़ी कर दी गई. उसे नाम दिया गया कुव्वत-उल-इस्लाम यानी इस्लाम की ताकत. इसके निर्माण का मकसद इबादत से ज़्यादा स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और उनके सामने इस्लाम की ताकत दिखाना था.

27 हिंदू-जैन मंदिरों को तोड़कर खड़ी की गई मस्जिद

मंदिरों को तोड़ने और उस पर मस्जिद खड़ी करने की बात खुद कुतुबुद्दीन के दरबारी लेखकों ने लिखी है. 13वीं सदी के विदेशी यात्री इब्न बतूता से लेकर अंग्रेज़ इतिहासकारों ने भी यह तथ्य लिखा है. यहां तक कि इमारत के बाहर लगा भारतीय पुरातत्व सर्वे का बोर्ड भी यही कहता है कि उसे 27 हिंदू-जैन मंदिरों को तोड़ कर बनाया गया है.

1914 में भारतीय पुरातत्व विभाग की तरफ से इमारत के अधिग्रहण को भी याचिका में गलत बताया गया है. कहा गया है कि इमारत के बारे में पूरी जानकारी होते हुए भी सरकार ने हिंदू और जैन समुदाय को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया. मुस्लिम समुदाय ने जगह का कभी धार्मिक इस्तेमाल किया ही नहीं, न ही उसे वक्फ की संपत्ति घोषित किया. इसलिए उनका कोई दावा नहीं बनता. जगह सरकार के कब्जे में है. 27 मंदिरों के दोबारा निर्माण के लिए दिया जाए. मंदिरों के प्रबंधन के लिए ट्रस्ट का गठन किया जाए.

कुतुब मीनार को मिला है धरोहर का दर्जा

दिल्ली के महरौली स्थित कुतुब मीनार को वैश्विक ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा मिला हुआ है. इसकी ऊंचाई 72.5 मीटर है जो दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है. इसमें कुल 379 सीढ़ियों का निर्माण किया गया है. साल 1199 में कुतुबुद्दीन ऐबक ने इस ऐतिहासिक कुतुब मीनार का निर्माण करवाया था.

दिल्ली की जामा मस्जिद के अंदर भी मंदिर का किया गया दावा इससे पहले, बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने दिल्ली की जामा मस्जिद को तोड़ने की मांग की थी. उन्होंने दावा किया था कि जामा मस्जिद के नीचे देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं. उन्होंने कहा था कि अगर मूर्तियां न मिलें तो मैं फांसी पर लटकने को तैयार हूं. उन्नाव में फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज ने दिल्ली की जामा मस्जिद को ध्वस्त यानी तोडऩे का आह्वान किया और दावा किया कि उसकी सीढिय़ों से देवताओं की मूर्तियां निकलेंगी. साक्षी महाराज ने यह भी दावा किया था कि मुगलों ने पूरे भारत में मंदिरों को तोड़ा और उनकी जगह पर करीब 3000 से अधिक मस्जिदों का निर्माण कराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget