एक्सप्लोरर

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में बढ़ी लॉन्च पैडों की संख्या- खुफिया रिपोर्ट

नई दिल्ली: पाकिस्तान कब सुधरेगा? सर्जिकल स्ट्राइक से कड़ा संदेश देने के बाद भी पाकिस्तान में हालात बदल नहीं रहे हैं. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में लॉन्च पैडों की संख्या बढ़ गई है. कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तान की बैट ने भारत के दो जवानों को मारा और शवों के साथ बर्बरता की. लेकिन ये बैट टीम पाकिस्तान के नापाक मंसूबों का सिर्फ एक छोटा हिस्सा है. यह भी पढ़ें- खून के धब्बों ने खोली पाक की पोल, सीमा पार कर भारत में घुसी थी पाकिस्तानी सेना मिलिट्री इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक, एलओसी पर 48 लांच पैड घुसपैठ की तैयारियों में लगे हैं. इन लॉचपैडों में कम से कम 350 आतंकी है.  कृष्णा घाटी सेक्टर में ही करीब 150 आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं. वहीं कश्मीर घाटी इलाके में करीब 200 आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं. लेकिन सीमा पर बर्फ होने के चलते घुसपैठ नहीं कर पा रहे. यह भी पढ़ें- सैनिकों की शहादत को लेकर उद्धव का मोदी पर हमला, बोले- ‘अभी गाय से पहले देश बनाने की जरूरत’ ये लांचिग पैड्स कृष्णा घाटी सेक्टर के ठीक सामने वाले पाकिस्तानी इलाके हॉट-स्प्रिंग, बुटल और रोज़ा इलाके में हैं. इसके अलावा 16वीं कोर के नौशेरा और दूसरे इलाकों के दूसरी तरफ निकयाल, भींबरगली, सेबकोट और समानी इलाके में भी बड़ी तादाद में ये लांचिग-पैड्स हैं. यहीं नहीं अखनूर के दूसरी तरफ बरनाला और पर्धा में आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल होने की तैयारी कर रहे हैं. मिलिट्री इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में कम से कम 30 आतंकी कैंप चल रहे हैं. इन कैंपों में पाकिस्तान सेना और आईएसआई के अधिकारी आतंकियों को ट्रेनिंग देते हैं. इनमें से ‘15 एक्टिव कैंप’ हैं. इनमें से 10 पीओके में हैं और पांच (05) पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में हैं. यह भी पढ़ें- सज्जनों की सेना बनना बंद करो, एक के बदले तीन के सिर काटो: कैप्टन अमरिंदर सिंह इन कैंपों में सबसे बड़ा है मुरीदके स्थित एलईटी यानि लश्कर ए तैयबा का कैंप है. इसके अलावा बहावलपुर स्थित जैश ए मोहम्मद का कैंप है और मुजफराबाद में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कैंप है. ये सभी कैंप भारतीय सेना की ‘स्ट्राइक रेंज’ से परे हैं. इनमें से अधिकतर टेरर कैंप एलओसी से 20-25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. यह भी पढ़ें- पाक उच्चायुक्त बासित को बुलाकर भारत ने मांगा बर्बरता पर जवाब, कहा -हमारे पास पुख्ता सबूत सेना मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल अबतक यानि जनवरी से लेकर 1 मई तक एलओसी पर 49 बार घुसपैठ की कोशिशें हो चुकी हैं. इनमें से 15 बार तो आतंकी सफल हो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, घुसपैठ की कोशिश के दौरान अबतक 08 आतंकी मारे जा चुके हैं. एलओसी पर पिछले चार महीनों में तीन सैनिक शहीद हुए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget