एक्सप्लोरर

तेजस एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से एक बार फिर दौड़ने जा रही, यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

7 महीनों बाद एक बार फिर तेजस एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ने जा रही है.IRCTC ने महामारी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए हिदायतें दी हैं.

तेजस एक्स्प्रेस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. करीब 7 महीनों की रोक के बाद एक बार फिर 17 अक्टूबर से परिचालन शुरू होने जा रहा है. कोविड-19 महामारी के कारण लखनऊ- नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को स्थगित कर दिया गया था. मगर अब दोनों ट्रेन को फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

17 अक्टूबर से एक बार फिर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस 

ट्रेनों में कैटरिंग की व्यवस्था संभालने वाली कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने तैयारी पूरी कर ली है. IRCTC ने तेजस एक्सप्रेस के प्रबंधन और परिचालन से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए विस्तृत कार्यक्रम चलाया है. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के बीच यात्रियों तक सुविधा पहुंचाने की 'नई जानकारी' दी गई है.

लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच दौड़नेवाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को कोविड-19 महामारी के कारण 19 मार्च से बंद कर दिया गया था. उम्मीद है कि दोनों ट्रेनों के शुरू होने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलेगी. यात्रियों के लिए भी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (SOP) प्रोटोकॉल के पालन करने की सलाह दी गई है.

यात्रियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर जारी

1. शुरू में सोशल डिस्टेंसिग के नियम के तहत हर सीट के बीच एक खाली छोड़ दिया जाएगा.

2. यात्रियों और कर्मचारियों को फेस मास्क या फेस कवर लगाना जरूरी होगा.

3. ट्रेन में यात्रा से पहले सभी मुसाफिर ‘आरोग्य सेतु’ ऐप मोबाइल में रखेंगे. और मांगे जाने पर उसे दिखाना लाजिमी होगा.

4. टिकट की बुकिंग के समय यात्रियों को विस्तृत हिदायतें दी जाएंगी.

5. सभी यात्रियों को कोविड-19 प्रोटेक्शन किट मुहैया कराया जाएगा. किट में हैंड सेनेटाइजर की एक बोतल, एक मास्क, एक फेस शील्ड और एक जोड़ा ग्लोव्स शामिल होगा.

6. कोच में दाखिल होने से पहले यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग किया जाएगा.

7. कोच समेत पैंट्री एरिया को नियमित अंतराल से पूरी तरह डिसइंफेक्ट किया जाएगा.

8. यात्रियों के सामान को डिसइंफेक्ट करने के लिए एक खास स्टाफ रहेगा.

9. कोच के अंदर बार-बार छूनेवाली सतह की नियमित सफाई और डिसइंफेक्ट किया जाएगा.

10. तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की बुकिंग IRCTC की ई-टिकट वेबसाइट www.irctc.co.in पर की जा सकेगी.

Gold Silver Rate: गोल्ड और सिल्वर के दाम का क्या रहा हाल? जानें, आज का ताजा अपडेट

सरकार ने 16 कंपनियों को भारत में मोबाइल विनिर्माण की दी मंजूरी, निवेश होंगे 11 हजार करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget