एक्सप्लोरर

राफेल पर जांच से SC का इनकार, BJP बोली- अपनी टिप्पणियों के लिए देश से माफी मांगें राहुल गांधी

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की माफी को भी स्वीकार कर लिया. हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. अब बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज राफेल विमान सौदे की जांच को लेकर दायर की गई पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में बेवजह जांच का आदेश देने की जरूरत नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की माफी को भी स्वीकार कर लिया. हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. अब बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी को अपनी टिप्पणियों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस के हाथ पूरी तरह से भ्रष्टाचार में रंगे- बीजेपी

बीजेपी की ओर से आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘’कांग्रेस औपचारिक रूप से देश से मांफी मांगे और राहुल गांधी को भी देश से मांफी मांगनी चाहिए. जिनके हाथ पूरी तरह से भ्रष्टाचार में रंगे हैं, देश की सुरक्षा से जिन्होंने खिलवाड़ किया है, वो अपने प्रायोजित राजनीतिक कार्यक्रम को कोर्ट में न्याय की गुहार से रूप में प्रस्तुत कर रहे थे.’’

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, ‘’सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले की पूरी प्रक्रिया की जांच की और इसे सही बताया. कोर्ट ने राफेल के दाम की प्रक्रिया को भी जांचा और सही बताया. इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने ऑफसेट की प्रक्रिया को भी सही ठहराया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हारी हई कांग्रेस ने राफेल को लोकसभा में मुख्य मुद्दा बनाया.’’

राफेल: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका, अब नहीं होगी डील की जांच

राहुल ने विदेशों में भारत की साख को घटाने की कोशिश की- बीजेपी

रविशंकर ने कहा, ‘’राहुल गांधी ने तो यहां तक कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारे लोकप्रिय और ईमानदार नेता को चोर कहा है. कांग्रेस ने झूठ बोला. हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री के खिलाफ अभियान चलाया और विदेशों में भारत की साख को घटाने की कोशिश की. इसलिए आज राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगने की जरुरत है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने आज मानहानि मामले पर माफी मांगने पर आपको छोड़ा है.’’

प्रसाद ने कहा, ‘’सुप्रीम कोर्ट ने तो माफ़ी मांगने पर आपको छोड़ दिया, लेकिन क्या देश की जनता से आंख मिलाने के लिए आप माफ़ी मांगेंगे? आज देश ये जानना चाहता है कि वो कौनसी ताकतें थी जो राहुल गांधी के पीछे खड़ी थी. हम इतना ही कह सकते हैं कि यह अभियान पूरी तरह संशय से घिरा हुआ है.’’

राहुल गांधी की पीएम मोदी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण- सुप्रीम कोर्ट

आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना पुष्टि के आरोपी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सुप्रीम कोर्ट के हवाले से ऐसी बात कही. वह भविष्य में ध्यान रखें. इतने ज़िम्मेदार राजनीतिक स्थिति वाले व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की माफी स्वीकार कर ली. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हवाले से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए 'चौकीदार चोर है' का बयान दिया था. इस मामले में अवमानना की कार्रवाई झेल रहे राहुल गांधी ने मई में सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांग ली थी.

यह भी पढें-

बड़ा झटका: मूडीज ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.8 से 5.6 फीसदी किया

शिवसेना का इमोशनल कार्ड, कहा- अमित शाह के साथ बालासाहेब के कमरे में हुई थी 50-50 फॉर्मूले पर बात

डिप्रेशन पर विराट कोहली बोले- अपने करियर में इस दौर से गुजरा हूं, लगा यह दुनिया का अंत है

Box Office : छठे दिन 'बाला' की कमाई में दर्ज की गई भारी गिरावट, जानें अब तक की कुल कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget