एक्सप्लोरर

बाघों की संदिग्ध मौत पर मध्य प्रदेश सरकार का फैसला, कोरोना का पता लगाने के लिए इकट्टा किए जाएंगे सैंपल

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों के स्वैब सैंपल वन विभाग के जरिए इकट्ठा किए जाएंगे और कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे जाएंगे. बाघ की संदिग्ध मौतों के बाद राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही.

बाघों में कोरोना वायरस फैलने की खबर के साथ, विशेषकर चेन्नई के चिड़ियाघर में शेरनी की मौत के बाद, मध्य प्रदेश का वन महकमा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा. उसने बाघ की संदिग्ध मौतों के बीच पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी में बाघों के ब्लड और ऑरोफरीन्जियल स्वैब के नमूने लेने का फैसला किया है. नमूनों को कोरोना की जांच के लिए भेजा जाएगा.

कोरोना की जांच के लिए बाघ के लिए जाएंगे सैंपल

अधिकारियों के मुताबिक, बाघ की मौतों का सटीक पता लगा पाने में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नाकाम रहने के बाद फैसला लिया गया. पिछले दो महीनों में दो बाघों के सैंपल लिए गए हैं और पेंच टाइगर रिजर्व में उसकी प्रक्रिया जारी है. सौभाग्य से दोनों बाघों के स्वैब सैंपल निगेटिव आए. पेंच टाइगर रिजर्व में 5 और 8 वर्षीय तीन बाघों की मौत जनवरी से दर्ज की जा चुकी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिजर्व में 53 बाघ हैं.

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये पहली बार है जब बाघ के सैंपल की जांच कोविड-19 के लिए की जाएगी. इससे पहले वन विहार और दूसरा पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ का कोरोना जांच किया गया था. लेकिन पेंच टाइगर रिजर्व में बड़े पैमाने पर पहली बार प्रयास किया जा रहा है.

संदिग्ध मौतों के बाद हकरत में मध्य प्रदेश सरकार

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) आलोक कुमार ने कहा कि पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों के लिए स्वैब टेस्ट का प्रस्ताव विचाराधीन है और अंतिम फैसला टेक्नीकिल कमेटी की मीटिंग के बाद लिया जाएगा. लेकिन जमीनी हकीकत बताते हैं कि पेंच और सिवनी में प्रयास पहले ही शुरू हो चुका है. उन्होंने आगे बताया कि एक सामान्य प्रोटोकॉल है कि किसी भी बाघ में संक्रमण के लक्षण दिखने पर जांच कराना है. लक्षणों में छींक आना, नाक का बहना, सुस्ती इत्यादि शामिल है.

कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान 10 वर्षीय बाघ की संदिग्ध हालत में मौत पर बवाल मच गया था और वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने उसके पीछे कोरोना वायरस को जिम्मेदार ठहराया था. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर पेंच में बाघ की मौत मामले की जांच की मांग गई. देश की सर्वोच्च अदालत ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को मौत के कारण का पता लगाने का आदेश दिया. दूसरी तरफ, राज्य सरकार ने लैब की एक रिपोर्ट पेश कर अदालत को बताया कि बाघ की मौत के पीछे कोरोना वायरस कारण नहीं था.

मध्य प्रदेश में कल कैसे लगे कोविड के 16 लाख से ज्यादा टीके, अपनाया गया ये अनोखा तरीका

Vaccine: अब तक राज्यों-UT को मिले 29.35 करोड़ टीके, करीब सवा दो करोड़ डोज हैं स्टॉक में बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
SC/ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ का केन्द्र ने किया विरोध, SC में दाखिल हलफनामा
SC/ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ का विरोध, SC में दाखिल हलफनामा
ATF में एथेनॉल मिलाने की खबर सच या अफवाह? जानिए सरकार ने क्या कहा
ATF में एथेनॉल मिलाने की खबर सच या अफवाह? जानिए सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget