एक्सप्लोरर

MCD चुनाव: हार के बाद आम आदमी पार्टी में 'कलह', बड़े नेता बोले- अपने अंदर झाकने की जरूरत

नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव रिजल्ट के बाद आम आदमी पार्टी में कलह सामने आ रही है. एक ओर जहां पार्टी ने ईवीएम को दोषी माना है तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के कुछ बड़े चेहरे ईवीएम को दोष देने के बजाए अपने ऊपर ध्यान देने की बात कह रहे हैं.

चुनाव की तस्वीर साफ होने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि ईवीएम टेम्परिंग देश के लोकतंत्र की ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसका शुरू में मज़ाक उड़ सकता है। लेकिन मज़ाक के डर से हम सच बोलना नहीं छोड़ सकते.

कपिल मिश्रा ने कहा- सिर्फ EVM को जिम्मेदार नहीं मान सकते आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और केजरीवाल सरकर में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, ''चुनाव नतीजों की ज़िम्मेदारी केवल ईवीएम पर नहीं डाली जा सकती. स्थिति चिंता जनक है और हमें सोचने की जरूरत है.'' कपिल मिश्रा ने आगे कहा, ''दिल्ली में बीजेपी की लहर है इसे नकारा नहीं जा सकता.''

अलका लांबा की अपनी ढफली-अपना सुर अलका लांबा ने कहा, ''ईवीएम की बात जरूर उठ रही है लेकिन मैं जमीनी हकीकत जानती हूं. मुझे पता है कहां कहां चूक हुई है. मैं व्यक्तिगत तौर पर चांदनी चौक विधानसभा के सभी वॉर्ड में हुई की जिम्मेदारी लेती हूं. चुनाव के दौरान बहुत सी बातें सामने आयीं जिन्हें लेकर हम बात कर रहे हैं.''

इसके बाद अलका लांबा ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकर दी. अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा, ''मैं व्यक्तिगत रूप से तीनों वार्डस में हुई हार की जिम्मेदारी लेते हुये पार्टी को अपने सभी पदों से और विधायक पद से इस्तीफ़े की पेशकश करती हूं. मैं आप द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन और लीडर अरविंद केजरीवाल को तब तक ताकत देती रहूंगी जब तक यह लड़ाई अपने अंजाम तक नहीं पहुँच जाती।''

अलका लांबा चुनाव से पहले बीजेपी पर इल्जाम लगाती रहीं हैं कि बीजेपी की ओर से आप नेताओं के खरीदने की कोशिश की जाती रही है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी की ओर से उनसे भी संपर्क साधा गया.

पंजाब में मान ने छेड़ा बगावत का सुर हार का ठिकरा ईवीएम पर फोड़ने को लेकर भगवंत मान ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी खोजने से कोई फायदा नहीं है. पार्टी नेतृत्व ने ऐतिहासिक भूल की है. हम सब को अपने अंदर झांकने की जरूरत है.

पंजाब चुनाव में पार्टी की हार की वजह बताते हुए ट्रिब्यून अखबार से कहा, ” हमने सीएम का उम्मीदार घोषित नहीं किया, उससे लोग कंफ्यूजन में थे. पंजाब में जरनैल सिंह को उतराना बड़ी गलती थी, इससे सीएम के चेहरे को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गया था.”

अब देखना होगा इन बड़े नेताओं के 'बगावती' सुर आम आदमी पार्टी और मुखिया अरविद केजरीवाल कैसे जवाब देगें. फिलहाल आम आदमी पार्टी के लिए ये वक्त हार पर चिंतन करने का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget