एक्सप्लोरर

Ghodbunder Highway: मुंबई घोडबंदर हाईवे पर हादसे के बाद भी सो रहा प्रशासन, मौत को दावत दे रहे गड्ढे

Ghodbunder Highway Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में घोडबंदर हाइवे पर गड्ढों के कारण मंगलवार को हुए हादसे में एक शख्स की मौत के बाद भी प्रशासन सो रहा है, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

Ghodbunder Highway Accident: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बारिश (Rain) के दस्तक देते ही मुंबई (Mumbai) और आसपास के इलाके की सड़कों पर हो बड़े हो चुके गड्ढे (Pothole) मौत को दावत देने लगे हैं. मुंबई से ठाणे (Thane) की ओर जाने वाले घोडबंदर हाइवे (Ghodbunder Highway) पर बन चुके गड्ढों ने एक नौजवान की जान ले ली है. जिस पर प्रशासन कोई कार्रवाई करने के बजाए अबतक सो रहा है.

एबीपी न्यूज ने ठाणे के घोडबंदर हाइवे पर गड्ढे के कारण हुए हादसे में गई युवक की जान के बाद हाइवे की पड़ताल की है. जहां पाया गया कि महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इलाके में बना यह हाईवे मौत को दावत दे रहा है. वहीं प्रशासन इस पर कार्रवाई करने और गड्ढों को भरने के बजाए सो रहा है.

हाईवे पर बने गड्ढों के कारण हुई मौत

दरअसला मंगलवार के दिन मुंबई से ठाणे की ओर जाने वाले घोडबंदर हाइवे पर काजूपाड़ा के पास हुए एक सड़क हादसे में 37 साल के एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ठाणे के मुंब्रा का रहने वाला मोनिश अहमद बाइक से आ रहा था. बारिश होने की वजह से हाईवे पर बन चुके गड्ढों में पानी भर गया था. जिसके कारण उसकी बाइक गड्ढे में चली गयी और युवक गिर गया. उसी वक्त पीछे से आ रही बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. 

एबीपी न्यूज की टीम पड़ताल करने उस जगह पहुंची जहां हादसा हुआ था. फिलहाल हादसे के 15 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से उस गड्ढे को भरने की कोशिश भी नहीं की गई. हादसे की जगह पर भारी जल-जमाव देखने को मिला, जिसकी वजह से एक और हादसा हो सकता है.

बड़े हादसे को दावत दे रहे गड्ढे

एबीपी न्यूज की टीम को घोडबंदर हाईवे पर काजूपाड़ा इलाके के पास सड़क में सिर्फ गड्ढे ही नहीं, बल्कि नाली की शक्ल में तब्दील हो चुके बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दिए. जिसकी वजह से एक बाइक ही नहीं, पूरा का पूरा एक ट्रक भी पलट सकता है.

फिलहाल इस हादसे (Accident) के बाद और गड्ढो (Pothole) में तब्दील हो चुके घोडबंदर हाईवे (Ghodbunder Highway) काफी खतरनाक हो गया है. इसको लेकर ट्रैफिक विभाग भी परेशान है. प्रसाशन और पीडब्लूडी विभाग जल्द से जल्द संज्ञान ले इसके लिए काशीमीरा पुलिस ट्रैफिक विभाग ने निवेदन पत्र लिखकर प्रशासन से गुहार भी लगायी है. फिलहाल यह हाईवे कल्याण, भिवंडी और नासिक की ओर जाता है.

इसे भी पढ़ेंः
Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल करेंगे शादी, चंडीगढ़ में होगा कार्यक्रम

Bhagwant Mann Wife: जानें- कौन हैं पंजाब CM भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget