एक्सप्लोरर

चार साल के अद्वैत की पेंटिंग्स मचा रही हैं दुनिया भर में तहलका, कमा रही हैं सैंकड़ों डॉलर

'Vancouver Sun' के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अद्वैत की मां श्रुति कॉमर्शियल ऑर्टिस्ट हैं. श्रुति ने अपने बेटे के बारे में बताते हुए कहा कि अद्वैत ने एक साल की उम्र में पहली बार ब्रश उठाया था. वो आगे कहती हैं, "तब वो सिर्फ रंगों से खेल नहीं रहा था बल्कि कुछ बनाने की कोशिश कर रहा था. उसे शुरू से इनकी समझ थी."

पुणे: हिंदी का एक दोहा है- देखन में छोटन लगे, घाव करे गंभीर. जी हां, कुछ ऐसा ही करते हुए चार साल के अद्वैत कोलारकर ने कला की दुनिया में तहलका मचा रखा है. वैसे तो अद्वैत महाराष्ट्र के पुणे से हैं लेकिन साल 2016 में वो अपने परिवार के साथ कनाडा चले गए थे. वहां पहुंचकर वो कनाडा के सेंट जॉन आर्ट सेंटर में अपनी पेंटिंग्स की अकेली प्रदर्शनी लगवाने वाले सबसे सफल नन्हे कलाकार बन गए.

इससे भी ज़्यादा आश्चर्य की बात ये है कि उनकी पेंटिंग सैंकड़ों डॉलर में बिक रही हैं. कोलारकर की पेंटिंग की प्रेरण गैलेक्सी, डायनासोर और ड्रैगन जैसे विषय हैं. अभी हाल ही में उनकी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी न्यूयॉर्क के आर्ट एक्सपो में भी लगी थी. आपको बता दें कि न्यूयॉर्क का आर्ट एक्सपो दुनिया का सबसे बड़ा आर्ट ट्रेड शो है.

'Vancouver Sun' के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अद्वैत की मां श्रुति कॉमर्शियल ऑर्टिस्ट हैं. श्रुति ने अपने बेटे के बारे में बताते हुए कहा कि अद्वैत ने एक साल की उम्र में पहली बार ब्रश उठाया था. वो आगे कहती हैं, "तब वो सिर्फ रंगों से खेल नहीं रहा था बल्कि कुछ बनाने की कोशिश कर रहा था. उसे शुरू से इनकी समझ थी."

जनवरी के महीने में कनाडा के सेंट जॉन आर्ट सेंटर में अद्वैत ने अपनी पेंटिग्स की पहली प्रदर्शनी आयोजित की थी. इस प्रदर्शनी का टाइटल 'Colour Blizzard' था. CTV न्यूज़ के मुताबिक इस प्रदर्शनी में अद्वैत की पेंटिंग्स को कुल 2,000 डॉलर (1.3 लाख रुपए से ज़्यादा) हासिल हुए.

अद्वैत की मां कहती हैं कि बेटे के काम को पहचान मिलने पर उन्हें गर्व की अनुभूति होती है. उन्होंने कहा, "उसकी खुश हमारे लिए बेहद ज़रूरी है. हम उसे इसी तरह से पूरी ज़िंदगी कला का लुत्फ उठाते हुए देखना चाहते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget