एक्सप्लोरर

सीएम आदित्यनाथ योगी का निर्देश, सरकारी दफ्तरों में पान-गुटखा न खाया जाए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नए सीएम आदित्यनाथ योगी शपथग्रहण के बाद से लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं. आज सीएम आदित्यनाथ ने लखनऊ में सचिवालय का दौरा किया. इसके बाद सीएम ने सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दिया.

इसके साथ ही सीएम आदित्यनाथ योगी ने सरकारी दफ्तरों में पॉलीथीन के इस्तेमाल ना करने के भी आदेश दिए हैं. सीएम ने सफाई को लेकर भी विशेष निर्देश दिए जिससे सरकारी दफ्तरों में बदलवा साफ नजर आए. आपको बता दें कि पीएम मोदी की आदित्यनाथ योगी ने भी सभी विभाग के सचिवों को स्वच्छता की शपथ दिलायी थी.

आदेश पर अमल दिखना शुरू योगी सरकार के सत्ता संभालते ही पुलिस वाले सीएम योगी के एजेंडे पर चलते दिख रहे हैं. मुरादाबाद के एसएसपी के आदेश पर सभी थाने के पुलिस वालों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई है.

पुलिस वालों को अपने थाने की सफाई खुद करने को कहा गया है. सीएम योगी पहले ही कह चुके हैं कि हर शुक्रवार को प्रदेश में स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाया जाएगा. साफ सफाई का ख्याल रखने के लिए सीएम योगी ने लखनऊ में आज एक बड़ा आदेश भी जारी किया है. आदेश ये है कि सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान पान मसाला और गुटखा नहीं खाएंगे.

जब सरकार खुद एक्शन में है तो भला अधिकारी कैसे शांत रह सकते हैं? बरेली के कलेक्टर ने तो दफ्तर आने वाले कर्मचारियों के जिंस और टी शर्ट पहनने पर रोक लगा दी है. डीएम सुरेंद्र सिंह ने कर्मचारियों से फॉर्मल ड्रेस में ऑफिस आने को कहा है.

सीएम के आदेश पर अमल करते हुए डीएम ने भी कर्मचारियों से साफ कहा है कि जनता के प्रति अपना रवैया बेहतर करें और पब्लिक के हर काम को प्राथमिकता दें. खुद सीएम ने भी बडे अफसरों को पब्लिक फ्रेंडली बनने को कहा है.

सीएम आदित्यनाथ योगी के अन्य बड़े आदेश

  • गऊ तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रहे
  • अखिलेश सरकार में नेताओं को दी गई सुरक्षा की समीक्षा की जाए
  • अफसरों से आम जनता अच्छे से बात करे औऱ उनके फोन कॉल उठाए.
  • अधिकारी सभी फाइलें जल्दी निपटाएंसरकारी दफ्तरों में पॉलीथीन इस्तेमाल पर बैन लगे

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई जारी योगी आदित्यनाथ के आदेशों का जमीन पर पालन पूरी तेजी से शुरु हो चुका है. आज भी अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही. बीजेपी ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया था. आज मेरठ में सुबह से ही प्रशासन अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई करने निकल पड़ा. प्रशासन ने आज यूनिवर्सल इंडिया लिमिटेड और वेट फीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों के खिलाफ अनियमितता पाने पर कार्रवाई की.

आगरा में भी आज नगर निगम की टीम ने तीन बूचडखानों को बंद कराया है. ये बूचड़खाने बिना मानकों के चल रहे थे. अधिकारियों का कहना है कि ये मुहिम चलती रहेगी. कार्रवाई को देखते हुए नगर निगम में मीट की दुकानों के नए लाइसेंस और पुराने लाइसेंसों के रिन्यू के लिए भीड़ लग गई है.

विरोध के सुर भी सुनाई दिए कानपुर में बूचड़खाने बंद किये जाने को लेकर विरोध के सुर भी सुनाई दिए. बूचड़खानों में काम करनेवालें कर्मचारियों ने सपा विधायक हाजी इरफ़ान सोलंकी के घर का घेराव किया. मंगलवार को यहां बूचड़खाने को बंद करने से करीब चार सौ कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे.

एंटी रोमियो दल ने भी कार्रवाई शुरू की यूपी में फिलहाल हर विभाग के अफसर अपने सीएम के आदेश का पालन करने में जुटे हैं. कुशीनगर में एंटी रोमियो दल ने भगवान् बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप जैसे दर्जनों पार्कों में अकेले बैठे लड़के लड़कियों से पूछताछ करते दिखे.

इसके अलावा राजधानी लखनऊ में भी आज एंटी रोमियो दल सक्रिय दिखा. यहां पर जिस लड़के पर भी छेड़खानी का शक हुआ पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसका आईकार्ड देखा. यूपी के कई शहरों में आज एंटी रोमियो दल ने कार्रवाई की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget