एक्सप्लोरर

सस्पेंशन, मारपीट और फैसिलिटी मुहैया न कराने के मामलों पर प्रिविलेज कमेटी 30 अगस्त को करेगी सुनवाई, ये सांसद रखेंगे अपना पक्ष

Lok Sabha Privilege Committee: लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक 30 अगस्त को होनी है. इसमें अधीर रंजन चौधरी के साथ-साथ कई अन्य सांसदों की भी बात सुनी जाएगी.

Adhir Ranjan Chowdhury Suspension: कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा की प्रिविलेज कमेटी ने 30 अगस्त को तलब किया है. संसद से सस्पेंशन के मुद्दे पर उनकी सफाई मांगी गई है. इससे पहले 18 अगस्त को अधीर रंजन चौधरी को लेकर विशेषाधिकार समिति की बैठक हुई थी और उसमें फैसला किया गया था कि उनको अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा.

अधीर रंजन चौधरी को संसद के मानसून सत्र के दौरान एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था. कांग्रेस सांसद पर सदन की गरिमा के खिलाफ काम करने का आरोप है. इसके साथ ही कमेटी ने बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी उनकी शिकायत पर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का मामला

बीजेपी सांसद ने अपनी शिकायत में बिहार, पटना पुलिस (पटना एडमिनिस्ट्रेशन) पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया था. 30 अगस्त को उन्हें उनका पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है.

बीजेपी सांसद राजू विस्ता का मामला

संसद की विशेषाधिकार समिति ने बीजेपी सांसद राजू विस्ता की ओर से उनके इलाके में दिशा की मीटिंग नहीं बुलाए जाने के शिकायत के आरोप पर दार्जिलिंग के डीएम, कालिमपोंग के डीएम, नॉर्थ दिनाजपुर के डीएम को तलब किया है. 30 अगस्त को ही इन सभी अधिकारियों को तलब किया गया है.

इंडिगो एयरलाइंस के एमडी को भी किया तलब

वहीं, इसी तारीख को इंडिगो एयरलाइंस के एमडी राहुल भाटिया को भी तलब किया है. कई सांसदो ने इंडिगो एयरलाइंस पर सांसदो को मिलने वाले प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और फैसिलिटी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है. इस मामले पर अपनी बात रखने के लिए राहुल भाटिया को 30 अगस्त को तलब किया गया है.

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी या कोई और गांधी लड़े..', जानें अब अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget