एक्सप्लोरर

बिना किसी चार्ज के ATM से पैसे निकालने के क्या हैं नियम और शर्तें, जानिए- पूरी डिटेल्स

एटीएम से एक बार में 5 हजार से ज्यादा की निकासी पर बैंक ग्राहक से 24 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज वसूल सकता है.आरबीआई चाहता है कि ग्राहक ज्यादा से ज्यादा लेनदेन ऑनलाइन करें. एटीएम का इस्तेमाल लोग केवल पैसा जमा करने के लिए करें.

नई दिल्ली: एटीएम से पांच हजार से ज्यादा की धनराशि निकालने पर आऩे वाले दिनों में अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है. देश का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) इस बात पर विचार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन में शामिल नहीं होगा. जानिए बिना किसी चार्ज के ATM से पैसे निकालने के क्या नियम और शर्ते हैं.

5 हजार से ज्यादा की निकासी पर लग सकता है 24 रुपए चार्ज

गौरतलब है कि एटीएम से एक बार में 5 हजार से ज्यादा की निकासी पर बैंक ग्राहक से 24 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज वसूल सकता है. मौजूदा व्यवस्था के तहत अभी पांच ट्रांजैक्शन फ्री हैं. नया नियम पहले के पांच फ्री ट्रांजैक्शन में शामिल नहीं होगा. यानी कि किसी भी ट्रांजैक्शन में 5 हजार से ज्यादा निकालने पर 24 रुपये चार्ज देना पड़ सकता है. मौजूदा नियम के तहत अभी महीने भर में पांच ट्रांजैक्शन से ज्यादा करने पर 20 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगता है. नया नियम इसमें शामिल नहीं होगा.

क्या कहते हैं SBI के नियम

दरअसल बैंक अपने ग्राहकों को कुछ तय ट्रांजेक्शन फ्री देता है. लेकिन अगर आप ATM से पैसे निकालने की फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट को पार कर देते हैं तो खाताधारकों पर जुर्माना लगेगा. साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक के अकाउंट में बैलेंस नहीं होने पर ट्रांजेक्शन फेल होती है तो भी जुर्माने के रूप में 20 रुपये फाइन और जीएसटी चार्ज देना होगा. SBI के ये नियम एक जुलाई 2020 से लागू हो चुके हैं.

RBI क्यों लगाना चाहता है चार्ज

आरबीआई चाहता है कि ग्राहक ज्यादा से ज्यादा लेनदेन ऑनलाइन करें. एटीएम का इस्तेमाल लोग केवल पैसा जमा करने के लिए करें. साथ ही आरबीआई बड़े शहरों में एटीएम की संख्या कम करके 10 लाख से कम आबादी वाले छोटे शहरों में एटीएम का चलन बढ़ाना चाहता है.

ATM से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कार्डधारक को हमेशा ATM मशीन से पैसा निकालते समय सबसे पहले मशीन में कार्ड डालने वाली स्लॉट को अच्छे से चेक करना चाहिए, क्योंकि क्लोनिंग डिवाइस ठग उसी स्थान पर लगाते हैं.
  • अगर आपको स्लॉट में थोड़ी भी गड़बड़ लग रही है तो अपना कार्ड ATM मशीन में न डालें.
  • अपना पिन नंबर दर्ज करने से पहले कीपैड की अच्छे से जांच करनी चाहिए.
  • दुकान, रेस्टोरेंट में पर अपना कार्ड स्वाइप करने से पहले POS machine को चेक कर लेना चाहिए.
  • कार्डधारक को सार्वजनिक स्थान पर स्थित ATM का इस्तेमाल करना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Festive Season Offers: SBI ने त्योहारी सीजन पर निकाला ऑफर, होम लोन के ब्याज पर दे रहा बड़ी छूट

Saving Tips: जानें वो तरीके जिससे आप आसानी से बचत कर सकेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget