एक्सप्लोरर

PM मोदी को उड़ाने की धमकी: आरोपी के पिता बोले- दिल्ली की एक लड़की भी शामिल, बेटे का मोबाइल उसके पास है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के बदायूं से गिरफ्तार किया गया है.

Death Threat To PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल के जरिये कथित तौर पर धमकी देने वाले आरोपी के पिता का कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है. उन्होंने यह भी कहा कि एक लड़की भी उसके साथ ई-मेल भेजने में शामिल है.

दरअसल, गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) ने शनिवार (26 नवंबर) की रात उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) से एक युवक अमन सक्सेना (Aman Saxena) को गिरफ्तार किया. थाना सिविल लाइंस के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला आदर्श नगर से युवक को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि युवक ने ई-मेल के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान मारने की धमकी दी, जिसमें उसने विस्फोटक आरडीएक्स का इस्तेमाल करने की बात कही. 

आरोपी के पिता ने दीं चौंकाने वाली जानकारियां

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने में गुजरात एटीएस की मदद की. आरोपी के पिता ने चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं. बदायूं के आदर्श नगर में ही रहने वाले आरोपी अमन सक्सेना के पिता सुभाष सक्सेना ने बताया कि ई-मेल पीएमओ भेजने में उनके बेटे के साथ दिल्ली की एक लड़की भी शामिल है. लड़की अमन की दोस्त है और बेटे का मोबाइल उस लड़की के ही पास है. 

IIT मुंबई का छात्र रह चुका है आरोपी

सुभाष सक्सेना ने बताया कि उन्होंने अपने इकलौते बेटे अमन को उसके खराब चाल-चलन के कारण बेदखल कर दिया है. इस संबंध में कुछ महीने पहले अखबार में एक इश्तेहार दिया था.के बेटे ने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, कुछ दिन उसने नौकरी भी की लेकिन अब वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक दफा लैपटॉप चोरी मामले में अमन को पकड़ा गया था लेकिन तब डिवाइस को बरामद कर आरोपी को छात्र समझकर और हिदायत देकर छोड़ दिया गया था. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कथित धमकी भरे ई-मेल की लोकेशन ट्रेस करके गिरफ्तार किया गया है.

बंदायू SSP ने क्या कहा?

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि गुजरात एटीएस की एक टीम आई थी और सिविल लाइंस थाने के आदर्श नगर के रहने वाले अमन सक्सेना नाम के युवक को अपने साथ गुजरात ले गई. शनिवार रात जब एटीएस की टीम थाने पहुंची तो सिविल लाइंस थाना इलाके के एक युवक के बारे में पूछा. गुजरात एटीएस ने बताया कि युवक से एक संदिग्ध गतिविधि को लेकर पूछताछ करनी है. बदायूं पुलिस ने युवक तक पहुंचने में गुजरात एटीएस की सहायता की, इसके बाद एटीएस की टीम युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ गुजरात ले गई.

यह भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: विवादों के बाद रिवाबा ने हटाया रवींद्र जडेजा की इंडियन टीम की जर्सी वाला ट्वीट, AIMIM ने BCCI को याद दिलाए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget