एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan: 2017 के बाद कितने बदले योगी, ABP के शिखर सम्मेलन में खुद किया खुलासा

ABP Shikhar Sammelan: एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में बुधवार (15 फरवरी) को सीएम योगी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर बातचीत की.

ABP Shikhar Sammelan UP: कहा जाता है जिसने उत्तर प्रदेश जीत लिया, उसने पूरा देश जीत लिया. देश की राजनीति के लिए साल 2023 और 2024 दोनों ही काफी अहम हैं. आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर देशभर में सियासी माहौल गर्म है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में पहुंचे. इस कार्यक्रम में उन्होंने तमाम चुनावी मुद्दों को लेकर तो बात की और कुछ अपने बारे में भी बताया.

जब उनसे पूछा गया कि उनमें 2017 से लेकर अब तक कितना बदलाव हुआ है तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह आज भी बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे वह साल 2017 में हुआ करते थे. उनके कपड़े, उनका रहन-सहन, खान-पान, बोली, भाषा सब वैसी ही है. इसमें कुछ भी बदलाव न हुआ है और न आगे होगा. वह जैसे थे, वैसे ही हमेशा रहेंगे. 

योगी ने कहा कि लोगों ने जब उन्हें गोरखपीठ में देखा था तो जैसे मंदिर में एक व्यक्ति को देखा जाता है वैसे ही देखा होगा... जब सांसद बने तो सभी ने गोरखपुर के मुद्दों को उठाते हुए देखा होगा. उन मुद्दों पर बात करते हुए देखा होगा... जिनका समाधान सालों से नहीं हो पाया था, लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में जब काम करने का मौका मिला तो हर जिम्मेदारी को स्वीकार किया.

'मेरा निजी जीवन कुछ भी नहीं'

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले भी वह इंसेफेलाइटिस जैसे मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक लड़ते थे और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी ऐसे मुद्दे पर फोकस रखा. इसी का नतीजा है कि आज इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी का पूर्वांचल में 96 प्रतिशत समाधान किया जा चुका है. बीजेपी जब फैसला लेती है तो उसे अंत तक पूरा करती है. उन्होंने कहा कि उनका निजी जीवन कुछ भी नहीं है. उनका अपना कुछ भी नहीं है और उन्होंने अपने लिए कुछ छोड़ा भी नहीं है. 

'केवल देश के लिए है जीवन'

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को गलतफहमी होगी कि वह अपने लिए कुछ करते हैं, लेकिन वह खुद के लिए कुछ नहीं करते हैं. जिस दिन से उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली उसी दिन तय कर लिया था कि अपने लिए कुछ नहीं करना है जो भी करना है केवल देश और लोगों के लिए करना है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत संभावनाओं वाला सूबा है, लेकिन अब तस्वीर काफी अलग है. 

ये भी पढ़ें: 

ABP Shikhar Sammelan UP Live: 'जैसा 2017 के पहले था, वैसा ही आज हूं', शिखर सम्मेलन में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget