ABP Shikhar Sammelan UP Highlights: 'बीजेपी अछूत नहीं', abp न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में बोले ओपी राजभर
ABP Shikhar Sammelan UP: एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में बुधवार (15 फरवरी) को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत कई नेता शामिल हुए.

Background
एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में बुधवार(15 फरवरी) को सीएम योगी शामिल हुए. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने इनवेस्टमेंट समिट, राज्य में कानून व्यवस्था पर खुलकर एबीपी न्यूज के सवालों का जवाब दिया.
लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इववेस्टमेंट समिट के दौरान आने वाले निवेश पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले भी संभावना थी लेकिन ऐसा माहौल बना दिया गया था कि निवेशक यहां आना नहीं चाहते थे.
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने ये भी बताया कि 2017 के बाद वे कितना बदले हैं. उन्होंने कहा कि वे बिलकुल वैसे हैं, जैसे 2017 के पहले थे. यूपी के सीएम ने कहा कि मेरे कपड़े वैसे हैं. मेरा व्यवहार वही है. उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगहों पर अलग भूमिका होती है. इसलिए इन अलग जगहों पर अलग रूप में नजर आते हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया कि उनका कुछ भी अपना नहीं है. उन्होंने कहा, मैं अपने लिए कुछ नहीं करता हूं. मेरा सारा जीवन देश और समाज के लिए है.
जातीय जनगणना को लेकर क्या बोले ओपी राजभर
जातीय जनगणना पर ओपी राजभर ने कहा कि हम इसके पक्षधर हैं. हम 20 साल से कह रहे हैं. कई जातियों को कोई नहीं जानता. गिनती होगी तो इन जातियों को भी हिस्सा देने की बात सरकार की समझ में आएगी. इससे इनको भी शिक्षा, रोजगार, राजनीति से जोड़ा जाएगा. जब तक तहसीलदार जाति प्रमाण पत्र पर मुहर लगाकर देते रहेंगे तब तक जातिवाद रहेगा.
स्वामी प्रसाद मौर्या पर जमकर बरसे ओपी राजभर
स्वामी प्रसाद मौर्या पर ओपी राजभर ने कहा कि वो संविधान को नहीं मानते हैं. जब वे मंत्री थे तब उन्हें चौपाई और दोहे याद नहीं आए. तब उन्हें दलित याद नहीं आए. जब हम सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने के लिए लड़ रहे थे तब हमसे उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे पर लड़ेंगे तो मंत्री पद चला जाएगा.
Source: IOCL
























