एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा बोले- PM मोदी हर रोज 8 लाख का डायमंड फेशियल कराते हैं

शिखर सम्मेलन 2019: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी है तो ये मुमकिन है कि देश का पीएम डायमंड फेशियल कराता है जो कि 8 लाख रुपये का होता है. वो 80 हजार रुपये किलो का मशरूम खाते हैं.

शिखर सम्मेलन 2019: पुलवामा हमले के 10 दिनों बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इसी सिलसिले मे आज एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन 2019 में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के बीच तीखी नोंकझोंक हुई.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पुलवामा हमले के 4 दिन बाद ही विपक्षियों के सुर बदल गए और देश के ही किसी आतंकवादी का हाथ होने की बात कहने लगे. वैसे बयान आने लगे जैसी जुबान पाकिस्तान बोलता है, इसके अलावा 45 शहीद जवानों की जाति बताई जाने लगी. जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हम आपके साथ खड़े थे लेकिन सरकार में भाषणों के सिवा कुछ नहीं हो था. आपने 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया. आप सऊदी के प्रिंस के साथ गले मिल रहे थे, पाकिस्तान के सांसद से मिल रहे थे.

संबित पात्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शोक सिर्फ घोषणा करने से नहीं होता, बच्चे-बच्चे के मन में इस समय शोक हैं. पाकिस्तान चाहता है कि देश शोक में डूब जाए लेकिन प्रधानमंत्री साफ कहते हैं कि देश को झुकने नहीं दूंगा और इसी भावना के साथ शोक की घड़ी में भी काम कर रहे हैं.

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री पुलवामा हमले के बाद भी बार-बार कपड़े बदल रहे थे, जवानों के शवों को अंतिम विदाई के लिए एयरपोर्ट पर पीएम की वजह से इंतजार कराया गया. यूपी की सरकार के मंत्री जवानों की अंतिम विदाई के वक्त हंस रहे थे, इन सब से क्या साबित होता है? साफ है कि सरकार को कोई गम नहीं है बल्कि इस वक्त भी राजनीति कर रही है.

शिखर सम्मेलन 2019: रविशंकर प्रसाद बोले- पाकिस्तान को अलग-थलग करेगी मोदी सरकार

वहीं संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोक दिया है, क्या कभी 70 सालों में ऐसा हुआ है. सरकार ने जो-जो कड़े कदम उठाए हैं वैसे कभी नहीं लिए गए. पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है लेकिन विपक्ष अब भी सरकार पर सवाल उठा रहा है.

पवन खेड़ा ने कहा कि पहले की बीजेपी की सरकार में मसूद अजहर को विमान में सुरक्षित छोड़ा गया. हम चाहते हैं कि मसूद अजहर का सर, इस देश के दुश्मन का सर वापस लाया जाए. क्या ये सरकार ऐसा कर सकती है? क्या सरकार पाकिस्तान को वाजिब जवाब दे सकती है. सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर टमाटर भेजने पर रोक लगाई गई, कांग्रेस के राज में भी 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी लेकिन हमने उसका प्रोपगेंडा नहीं किया.

शिखर सम्मेलन 2019: कपिल देव ने किया विश्वकप 2019 में भारत-पाकिस्तान मैच का समर्थन

वहीं संबित पात्रा ने कहा कि अगर पाकिस्तान को कोई सरकार सबक सिखा सकती है तो वो मोदी सरकार है. इसके जवाब में पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी है तो ये मुमकिन है कि 560 करोड़ रुपये का राफेल विमान 1670 करोड़ रुपये में खरीदा जा रहा है. मोदी है तो ये मुमकिन है कि देश का पीएम डायमंड फेशियल कराता है जो कि 8 लाख रुपये का होता है. वो 80 हजार रुपये किलो का मशरूम खाते हैं.

शिखर सम्मेलन 2019: पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर वायुसेना कैसे करे कार्रवाई? पूर्व एयर चीफ 

पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम ने कल जो सफाई कर्मचारियों के पैर धोए हैं वो सिर्फ एक नाटक है. जहां-जहां कैमरा जाता है वहां-वहां पीएम जाते हैं लेकिन जहां उनकी जरूरत होती है वहां वो नहीं दिखते. जवाब में संबित पात्रा ने कहा कि क्या दलितों के पैर धोना गलत हिंदुत्व है? क्या सिर्फ ब्राह्मणों के ही पैर धोए जाने चाहिए? प्रधानमंत्री ने वास्तव में कल सफाईकर्मियों को सम्मान दिया है, कोई नाटक नहीं किया.

शिखर सम्मेलन 2019: योगगुरु रामदेव बोले- पाकिस्तान से युद्ध के अलावा कोई रास्ता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget