एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव: Opinion Poll में AAP या BJP, जानिए- किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान

ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ AAP नुकसान उठाना पड़ सकता है.दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को कम से कम 42 और अधिक से अधिक 56 सीटें मिल सकती हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान भी थम जाएगा. विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराने की कोशिश में सभी राजनीतिक दल कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. राज्य में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, विपक्षी बीजेपी और कांग्रेस समेत विभिन्न दलों ने चुनाव के आखिरी दौर में पूरी ताकत झोंक दी है. आखिर में दिल्ली की जनता किसे जीत का ताज पहनाएगी यह तो 11 फरवरी को नतीजों के बाद ही तय होगा. लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज़-सी वोटर ओपिनियन पोल लेकर आया है.

ABP News- C Voter Opinion Poll के मुताबिक, दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को कम से कम 42 और अधिक से अधिक 56 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को कम से कम 10 और अधिक से अधिक 24 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 0 से लेकर 4 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है.

किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

AAP- 42 से 56 बीजेपी- 10 से 24 कांग्रेस- 0 से 4

किसे कितने प्रतिशत वोट?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट शेयर की बात करें तो ABP News- C Voter Opinion Poll के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 45.6 %, बीजेपी को 37.1 %, कांग्रेस को 4.4 % तो वहीं अन्य के खाते में 12.9% वोट जा सकते हैं.

2015 के मुकाबले AAP को नुकसान

2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी मात्र तीन सीट पर सिमट गई थी वहीं कांग्रेस खाता भी खोलने में नाकामयाब रही थी. ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसका ज्यादा फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है. हालांकि आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े तक आसानी से पहुंचती दिख रही है.

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी. 8 फरवरी को होने वाले मतदान में 14786382 मतदाता चुनाव मैदान में मौजूद कुल 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 13750 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. बीजेपी और कांग्रेस सहित छह राष्ट्रीय दलों के अलावा आप और अन्य पंजीकृत राज्यस्तरीय पार्टियों के कुल 672 उम्मीदवार (593 पुरुष और 79 महिला) चुनाव मैदान में हैं. इनमें 148 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं. राष्ट्रीय दलों में बीजेपी और कांग्रेस ने 66-66, बसपा ने 68, सीपीआई, सीपीएम ने तीन तीन और एनसीपी ने पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं. राज्य स्तरीय पंजीकृत दलों में आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं अन्य पंजीकृत राज्यस्तरीय दलों के 243 उम्मीदवार चुनाव मैदन में हैं.

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, सीनेट ने महाभियोग के सभी आरोपों से बरी किया

दिल्ली: बदरपुर से विधायक नारायण दत्त शर्मा पर जानलेवा हमला, AAP से टिकट कटने पर BSP से लड़ रहे हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget