एक्सप्लोरर

ABP न्यूज ओपिनियन पोल: अकाली-बीजेपी से कांग्रेस की कड़ी टक्कर

नई दिल्ली: यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. चुनाव आयोग ने आज बताया कि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में, मणिपुर में दो चरण में और यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. उत्तराखंड और पंजाब में चुनावी शंखनाद हो चुका है. पंजाब में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ था. जबकि यह 18 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है. पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों पर चुनाव होने हैं. 11 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. इन चुनावों से पहले एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस ने पंजाब की जनता का मन टटोला. हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि चुनाव की तारीख का एलान आज हुआ है लेकिन ये ओपिनियन पोल के सवाल लेकर हम जनता के बीच 5 से 12 दिसंबर के बीच गए थे. क्या कहता है पंजाब का ओपिनियन पोल? किसको कितनी सीटें? पंजाब में एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक चौंकाने वाले आंकड़े आ सकते हैं. सर्वे के मुताबिक अकाली-बीजेपी गठबंधन को 50-58 सीटें मिलने की संभावना है. कांग्रेस भी कड़ी टक्कर दे रही है. सर्वे की मानें तो कांग्रेस को 41-49 सीटें मिल सकती हैं. तमाम कोशिशों के बावजूद आम आदमी पार्टी के हिस्से महज 12-18 सीटें आ सकती हैं. 2 किसको कितने वोट? पंजाब में एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक अकाली-बीजेपी को 34 प्रतिशत, कांग्रेस को 31 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी को 21 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है. 1 सीएम की पहली पंसद कौन ? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे की मानें तो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे अधिक लोकप्रिय हैं. 29 प्रतिशत लोग अमरिंदर सिंह को तो प्रकाश सिंह बादल को 20 प्रतिशत लोग सीएम के रूप में देखना पसंद कर रहे हैं. भगवंत मान को महज 08 प्रतिशत लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. 11 किस इलाके में किसका असर? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक मालवा में अकाली-बीजेपी को 33 प्रतिशत, कांग्रेस को 28 प्रतिशत तो आम आदमी पार्टी को 26 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है. माझा में कांग्रेस को 38, अकाली-बीजेपी को 35 प्रतिशत तो आप को 10 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल सकता है. बात दोआब की करें तो सर्वे के मुताबिक अकाली-बीजेपी को 36 प्रतिशत, कांग्रेस को 32 प्रतिशत तो आम आदमी पार्टी को 17 प्रतिशत लोग अपना समर्थन दे रहे हैं. 348 ड्रग्स कितना बड़ा मुद्दा? ड्रग्स समस्या से कौन निपटेगा? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक ड्रग्स काफी गंभीर मुद्दा है. इसे 85 प्रतिशत लोगों ने विषय माना है. ड्रग्स समस्या से कौन निपटेगा, इस सवाल पर 25 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस से तो 14 प्रतिशत लोगों ने अकाली-बीजेपी से उम्मीद जताई है. आप से 17 प्रतिशत लोगों को उम्मीद है. 67 कांग्रेस में सिद्धू का जाना सही या गलत? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक 28 प्रतिशत लोगों ने सिद्धू के इस निर्णय को सही ठहराया है तो 20 प्रतिशत ने इसे गलत बताया है. 9 सीएम पंजाब का ही होना चाहिए? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक 79 प्रतिशत लोग पंजाब में स्थानीय को ही सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. महज 13 प्रतिशत लोग बाहरी पर अपना समर्थन जता रहा है. 10 क्या केजरीवाल की पार्टी वोटकटवा है? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक 43 प्रतिशत लोगों ने आप को वोटकटवा माना तो 34 प्रतिशत ने इससे इनकार किया है. 5 कैसे हुआ सर्वे? हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि चुनाव की तारीख का एलान आज हुआ है लेकिन ये ओपिनियन पोल के सवाल लेकर पंजाब में हम 10 से 18 दिसंबर के बीच गए थे. 39 विधानसभा सीटों में 3093 वोटरों से हमने सवाल पूछे. यह सर्वे यूरोपियन सोसाइटी फॉर ओपिनियन एंड मार्केटिंग रिसर्च यानी ESOMAR के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया गया. यहां पढ़ें अन्य का सर्वे ABP न्यूज ओपिनियन पोल उत्तराखंड : यहां पढ़ें किस दल के हिस्से आ सकती है खुशी!  ABP न्यूज ओपिनियन पोल: अखिलेश-मुलायम के बीच होती रही 'दंगल' तो बीजेपी चुनाव में करेगी सबको चित! ABP न्यूज ओपिनियन पोल: किस क्षेत्र में किस दल का दबदबा? ABP न्यूज ओपिनियन पोल: सीएम की पहली पसंद कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget