एक्सप्लोरर

Exclusive: अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद ED के एक्शन पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, जानें ABP से क्या कहा

PM Narendra Modi Exclusive: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. इस पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन आ गया है. जानें उन्होंने क्या कहा.

PM Narendra Modi Exclusive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में रोड शो के दौरान एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के इर्द-गिर्द घूम रहे तमाम मसलों पर खुलकर टिप्पणी की. पीएम मोदी ने हाल ही में विपक्षी दलों के नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों के एक्शन पर भी बातचीत की. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जमानत पर बाहर आने के बाद इसपर पहला रिएक्शन भी दिया.   

पीएम मोदी से जब सवाल किया गया कि विपक्ष के मुख्यमंत्री जेल जाते हैं और फिर उन्हें बेल मिल जाती है. वो आरोप लगाते हैं कि प्रधानमंत्री विपक्ष को शांत रखने और पीछे रखने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसपर पीएम मोदी ने ED का ही जिक्र करते हुए कहा कि इस देश में सिर्फ ED के मामलों की बात करें तो कुल मामलों में से तीन फीसदी ही राजनेता हैं और 97 प्रतिशत ब्यूरोक्रेट, ड्रग माफिया, लैंड माफिया और सैंड माफिया के खिलाफ हैं. सिर्फ तीन फीसदी मामले ही राजनेताओं के हैं.

आज ही तिहाड़ से बाहर आए हैं सीएम केजरीवाल

यहां बता दें कि दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे और सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को ही वो बाहर आए हैं.

पीएम मोदी बोले- नोट गिनते-गिनते हांप गईं मशीन

ED के एक्शन पर बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'अब नोटों के जो ढेर निकल रहे हैं वो सीधा साधा सबूत हैं और वो राजनेताओं के यहां से ही निकल रहे हैं.' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नोटों के इतने ढेर निकल रहे हैं कि नोट गिनने वाली मशीन भी हांपने लगती हैं. पीएम मोदी ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि हिंदुस्तान के लोगों का सवा लाख करोड़ रुपया जब्त हुआ है, अगर ये लोग निर्दोश हैं तो ये पैसा कहां से आ रहा है.

ये भी पढ़ें:  ओडिशा और बंगाल में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप, ABP से खास बातचीत में PM मोदी ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल
कल होगा आधिकारिक ऐलान, Nitin Nabin के सिर सजेगा ताज!
मूंछें काटी, सिर मुड़ाया...दलितों के साथ कब थमेगा ये अत्याचार?
Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
Video: आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
Embed widget