एक्सप्लोरर

ABP Exclusive: मोदी सरकार की लहर, नोटबंदी के कहर में बदल गई- नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने नोटबंदी के 2 साल पूरे होने पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

नई दिल्लीः कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक रहे नवजोत सिंह सिद्धू अब उनके विरोधियों में से एक हैं. पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने नोटबंदी के 2 साल पूरे होने पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने पंजाब की राजनीति पर भी बात की.

गलत नीतियों के विरोध में छोड़ी बीजेपी सिद्धू ने कहा कि उनपर राहुल गांधी का असर नहीं हुआ है बल्कि वो हमेशा से सत्य के मार्ग पर चलने वालों में से रहे हैं. जब उन्हें लगा कि प्रधानमंत्री की नीतियां गलत हैं तो उन्होंने बीजेपी को छोड़ दिया. अमृतसर में 50 हजार लोगों के बीच में पीएम के खिलाफ जुलूस निकाला और जब उन्होंने बीजेपी छोड़ी थी तभी उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने ठगों, डाकुओं और चोरों को चुना है और नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब को चुना है. मोदी लहर के बावजूद अमृतसर में अरुण जेटली 1.5 लाख वोटों से हार गए और मेरा जनाधार इतना मजबूत था कि मैं तीन बार जीता हूं. पहले वो (जेटली) इसलिए जीतते थे क्योंकि सिद्धू उनके साथ था और बाद में इसलिए हारे क्योंकि एक तस्कर उनका इलेक्शन लड़ रहा था.

अकाली दल के लोग सेल्फ गोल करते हैं पंजाब की राजनीति के बारे में बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि अकाली दल के लोग सेल्फ गोल करते हैं और उन्हें खत्म करने के लिए किसी और की जरूरत नहीं है. वे लोग अपने लोगों को गालियां देते हैं और इन्होंने पंजाब की बेहतरी के लिए कुछ नहीं किया. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वो सच बोलने से कभी घबराते नहीं हैं और अकाली दल के साथ एक मंच पर चढ़ने से उन्होंने इंकार कर दिया था. बादलों के साथ एक मंच पर चढ़ने से इंकार करने के बाद भी मैं अमृतसर इसलिए रहा क्योंकि लोगों का मुझ पर विश्वास है और आज भी लोग वहां पर मुझे चाहते हैं.

मोदी लहर कहर बन गई है 2014 में जो मोदी लहर आई थी वो कहर बन गई क्योंकि नोटबंदी जैसे फैसले ने लोगों को बर्बाद कर दिया. भारत की इनफॉर्मल इकोनॉमी 93 फीसदी है और 80 फीसदी व्यापार कैश पर चलता है. नोटबंदी ने कारोबार, व्यापार बर्बाद कर दिया. पीएम ने कहा था कि 5-6 लाख करोड़ रुपये की ब्लैकमनी पकड़ी जाएगी लेकिन 99.3 फीसदी रकम बैंकों में वापस आ गए तो कालाधन कहां गया. देश की आम जनता को नोटबंदी से परेशानी हुई लेकिन 90 लाख करोड़ रुपये विदेश के बैंकों में पड़े हैं और उस पर कोई कुछ नहीं कहा. नीरव मोदी जैसे लोग देश का पैसा लेकर भाग गए और उस पर पीएम नहीं बोलते. नोटबंदी के बाद चाय बेचने वाले, सामान्य गृहिणियां, मजदूर वर्ग को भारी नुकसान हुआ. टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी क्योंकि जीएसटी के तहत कई लाख लोग टैक्स देने के दायरे में आ गए और इसको नोटबंदी के फायदे के रूप में नहीं देखा जा सकता है.

कांग्रेस हारी हुई है, मरी नहीं है नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तब ही तो पता चलेगा कि लोगों को फायदा मिलता है या नहीं. जब मैंने पीएम का समर्थन किया था तब मुझे पता नहीं था कि नरेंद्र मोदी इस तरह के निकलेंगे. इस समय प्रधानमंत्री को जवाब देने होंगे क्योंकि उनकी जिम्मेदारी है. कांग्रेस हारी हुई है, मरी नहीं है, पार्टी 70 साल पुरानी है और ये बर्फ की डली नहीं है जो पिघल जाएगी. 10 साल कांग्रेस रही है और 5 साल फिलहाल बीजेपी के हुए हैं लेकिन आगे आने वाले समय में जनता बीजेपी को कितना प्यार देती है ये पता चल ही जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget