एक्सप्लोरर

C-Voter Survey: राष्ट्रीय उत्सव या बीजेपी-RSS का इवेंट? प्राण प्रतिष्ठा पर सर्वे में जनता के जवाब ने चौंकाया

ABP C-Voter Survey: कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा को बीजेपी और आरएसएस का इवेंट बताया था. अब इस मुद्दे पर जनता ने सर्वे में अपनी राय दी है.

ABP C-Voter Survey: अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी 2024) को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा. इसको लेकर न सिर्फ देश में उत्साह का माहौल है, बल्कि विदेशों में इसका जश्न मनाया जा रहा है. बीजेपी इस समारोह को भव्य बनाने में जुटी है और इसे राष्ट्रीय उत्सव बता रही है तो वहीं विपक्ष इसे बीजेपी का इवेंट बता रहा है. ऐसे में इस मुद्दे को लेकर आम जनता की क्या राय है इसे लेकर abp न्यूज के लिए C-VOTER ने सर्वे किया है. 

सर्वे में लोगों से पूछा गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में आपकी क्या राय है? तो 43 प्रतिशत लोगों ने इसे राष्ट्र का उत्सव बताया. वहीं, 27 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यह सनातन धर्म का अनुष्ठान है. 23 फीसदी लोगों ने इसे बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम करार दिया, जबकि 7 प्रतिशत लोग इस पर अपनी कोई राय नहीं दे सके.

इस सर्वे में 1 हजार 573 लोगों की राय ली गई है. सर्वे 19-20 जनवरी को किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. सर्वे में लोगों ने चौंका देने वाले जवाब दिए हैं.

समारोह में शामिल होने जा रहे मेहमान
बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. ऐसे में कार्यक्रम में बुलाए गए मेहमान अयोध्या पहुंचना शुरू हो गए हैं. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. इसके अलावा सुपरस्टार राजनीकांत, शंकर महादेवन और क्रिकेटर अनिल कुंबले भी लखनऊ पहुंचे हैं.

अयोध्या पहुंच रहे साधू संत
इस कार्यक्रम में करीब 8 हजार से लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें फिल्म, राजनीति, उद्योगजगत और खेलजगत की हस्तियां शामिल हैं. इस भव्य आयोजन के लिए रामनगरी में हजारों साधु-संतों तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. 

यह भी पढ़ें- 2024 में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से BJP को भारी फायदा होगा? सर्वे में जनता के जवाब ने किया हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget