एक्सप्लोरर

AAP के राज्यसभा उम्मीदवार ने इन नेताओं पर किया मानहानि का दावा

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए राज्यसभा टिकट बेचने का आरोप लगाया था. कपिल मिश्रा ने भी चयन पर सवाल उठाए थे.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के तीनों राज्यसभा उम्मीदवारों ने आज नामांकन कर दिया. पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा, दिल्ली बीजेपी के नेता हरीश खुराना और कपिल मिश्रा पर पांच करोड़ की मानहानि का केस किया है.

दरअसल आम आदमी पार्टी ने कई नामों की चर्चा के बीच संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता का नाम फाइनल किया था. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए राज्यसभा टिकट बेचने का आरोप लगाया था. कपिल मिश्रा ने भी चयन पर सवाल उठाए थे.

प्रवेश वर्मा ने क्या कहा था? बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, ''सुशील गुप्ता मेरे अच्छे दोस्त रहे हैं. उन्होंने मुझे बताया है कि आप ने 50 करोड़ लेकर उन्हें टिकट दिया है.'' वर्मा ने कहा, ''मैं केजरीवाल को खुली चुनौती देता हूं वो अपना नार्को टेस्ट करवा लें. अगर वो अपने मुंह से खुद ना कहें कि 100 करोड़ में दो टिकट दिए तो मैं परिवार के साथ देश छोड़ कर चला जाऊंगा.''

हरीश खुराना ने क्या कहा था? दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए आरोप लगाया कि सुशील गुप्ता को राज्यसभा का टिकट देने के लिए 70 करोड़ रुपये की डील हुई है. हरीश खुराना ने कहा, ''मैं सुशील गुप्ता को नजदीक से जानता हूं. जानकारी के मुताबिक टिकट लगभग 70 करोड़ में सुशील गुप्ता जी के साथ डील हुई है. मैंने सुना था कि बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रूपैया,ये कहावत केजरीवाल जी पर चरितार्थ होती है.''

कपिल मिश्रा ने क्या कहा था? दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने भी टिकट बंटवारे को लेकर पैसे के लेनदेन का आरोप लगाया. कपिल मिश्रा ने कहा, ''पार्टी में कई नाम चर्चा में थे लेकिन जिनके नाम चर्चा में थे उनके पास पैसा नहीं था. पैसा पंजाबी बाग के क्लब का कोई मालिक ही दे सकता था, ऐसा ही हुआ है. मैं कल सुबह नौ बजे राजघाट पर उपवास और मौनव्रत के लिए बैठूंगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget