एक्सप्लोरर

कांग्रेस से गठबंधन की चर्चा के बीच AAP ने राहुल की 72 हजार वाली योजना को बताया ‘जुमला’

आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात बन सकती है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली में आप से गठबंधन करने के लिए तैयार हो गई है. कांग्रेस ने आप के सामने चार सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन करने की चर्चा जोरों पर है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मिनिमम इनकम गारंटी वाली घोषणा पर हमला बोला है. आम आदमी पार्टी ने राहुल की 72 हजार वाली योजना को जुमला बताया है.

आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून शेयर करके लिखा है, ‘’जुमलों से बचे. #LoksabhaElections2019.’’ इस कार्टून में साल 2014 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 लाख रुपए वाले बयान को भी जुमला बताया गया है. देखें ये कार्टून.

राहुल गांधी की 72 हजार वाली ये योजना क्या है?

दरअसल राहुल गांधी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर 25 करोड़ गरीब लोगों को मिनिमम इनकम गारंटी देने का एलान किया है, जिससे वह गरीबी से बाहर निकल सकें. राहुल गांधी के वादे के मुताबिक, इस योजना से पांच करोड़ गरीब परिवारों को फायदा होगा और कम से 72 हजार रुपए सालाना उन्हें मदद दी जाएगी.

इस योजना का आधार है कि किसी की भी आमदनी कम से कम 12 हजार रुपए तक पहुंचा दी जाएगी. मतलब अगर महीने में किसी की आमदनी सिर्फ सात हजार रुपए है तो उसको पांच हजार रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे. यह योजना अलग-अलग चरणों में लागू की जाएगी.

दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन पर बन सकती है बात

बता दें कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात बन सकती है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली में आप से गठबंधन करने के लिए तैयार हो गई है. कांग्रेस ने आप के सामने चार सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि कांग्रेस को अभी आप के जवाब का इंतजार है. दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं. आम आदमी पार्टी ने सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है.

गठबंधन क्यों करना चाहती हैं आप-कांग्रेस?

दरअसल आप-कांग्रेस गठबंधन के पीछे वोट प्रतिशत और सीटों का गणित है. दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था. वहीं वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो बीजेपी पर 46.6 प्रतिशत मतदाताओं ने भरोसा जताया था. कांग्रेस को 15.2 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी (आप) को 33.1 प्रतिशत वोट मिले थे. अब अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वोट प्रतिशत को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 48.3 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा.

यह भी पढ़ें-

गरीबी पर कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक है 'NYAY योजना'- राहुल गांधी

28 मार्च को कांग्रेस का 'हाथ' थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करेंगे

लोकसभा सीट बदले जाने से नाराज गिरिराज सिंह ने कहा, मेरे स्वाभिमान को धक्का लगा

Trailer: लाल बहादुर शास्त्री की मौत या हत्या? कई गंभीर सवाल उठाती है फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स'

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget