एक्सप्लोरर

Sanjay Singh: AAP का मोदी सरकार पर हमला, संजय सिंह ने बताया क्या होती है फ्री की रेवड़ी?

Sanjay Singh News: संजय सिंह ने कहा जनता सरकार को टैक्स देती है केजरीवाल सरकार उसी टैक्स के पैसों से जनता को शिक्षा, पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसी निशुल्क सुविधाएं प्रदान करती है.

Sanjay Singh Attacks BJP Government: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर पलटवार करते हुए कहा कि आप हर रैली में फ्री की 'रेवड़ी' कहते हैं. संजय सिंह ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार (BJP Government) पर जमकर हमला बोला. आप नेता ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अडानी का 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करना ये होती है मुफ्त की रेवड़ी.

संजय सिंह ने कहा जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र की बीजेपी सरकार की पोल जनता के सामने खोली है, तभी से बीजेपी के बड़े-बड़े नेता बौखलाए हुए हैं. संजय सिंह ने कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दोस्तों का 11 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन जब आम आदमी को राहत देने की बात आती है तो बीजेपी सरकार ने दूध, दही, पेट्रोल, गैस सिलेंडर समेत रोजाना की जरूरत की चीजों पर टैक्स लगा दिया. 

बीजेपी ने जनता के टैक्स के पैसों का किया अपमान

संजय सिंह ने आप सरकार द्वारा जनता को निशुल्क सेवाएं दिए जाने को बीजेपी नेताओं द्वारा मुफ्त की रेवड़ी कहने पर पलटवार करते हुए कहा केजरीवाल सरकार किसी को निशुल्क कुछ नहीं दे रही है. जो भी निशुल्क सुविधाएं जनता को दी जा रही हैं वो उन्हीं के टैक्स का पैसा है. जनता सरकार को टैक्स देती है केजरीवाल सरकार उसी टैक्स के पैसों से जनता को शिक्षा, पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसी निशुल्क सुविधाएं प्रदान करते हैं. बीजेपी जनता के टैक्स के पैसों को मुफ्त की रेवड़ी कहकर उनका अपमान कर रही है. 

बीजेपी ने कारोबारियों को कर्ज किया माफ

संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर कारोबारियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कारोबारियों का कुल 12,58,365 करोड़ रुपये का लोन माफ किया है. संजय सिंह ने बीजेपी पर बैंक घोटाला करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने बैंकों का करीब 5 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया. इसी प्रकार से सरकार ने कॉपोरेट टैक्स 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया जिससे सरकारी खजाने को 1 लाख 84 हजार करोड़ रुपये का घाटा हुआ.

उन्होंने आगे कहा कि एक कंपनी है DHFL, उसने 17 बैंकों से 34 हजार करोड़ का कर्ज लिया था. बैंकों को खाली कर दिया. बाद में पता चला कि DHFL ने भाजपा को 27 करोड़ का चंदा दिया था. उसी प्रकार से पानी का जहाज बनाने वाली कंपनी एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को करीब 23 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया. 

मोदी सरकार ने पचास भगोड़ों का कर्जा किया माफ

इसी प्रकार से बीजेपी सरकार ने पचास भगोड़ों के 68 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिया. संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगााया कि भगोड़ों का कर्जा मुफ्त किया जा रहा. उन्होंने कहा आरटीआई का खुलासा है 11 लाख करोड़ रुपये पूंजीपतियाों का माफ किया गया. उन्होंने कहा भाजपा जिसका नाम भारतीय झूठा पार्टी है और मीडिया को उनके झूठे आकंड़ों के जाल में नहीं फंसना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः-

Mahagathbandhan में मंत्री बनने की होड़, मांझी के बाद Congress ने की सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग, जानें तेजस्वी का जवाब

KBC 14: कॉलेज के बाद अमिताभ बच्चन ने सरकारी नौकरी के लिए बेले थे खूब पापड़, बोले- मैं फेल होता गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget