एक्सप्लोरर

आप ने दिया EVM टेंपरिंग का डेमोः '90 सेकेंड में मशीन हैक की जा सकती है'

नई दिल्लीः आज आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ संभव होने का दावा करते हुए बाकायदा इसका डेमो दिया है. दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक डेमो के जरिए समझाया कि कैसे इस बार चुनावों में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है? दिल्ली विधानसभा में डेमो के दौरान आरोप लगाया कि EVM के साथ छेड़छाड़ करके आप के वोटों को बीजेपी के खाते में डाले गए हैं.

ऐसे दिया सौरभ भारद्वाज ने EVM टेंपरिंग का डेमो सौरभ भारद्वाज ने कहा कि EVM के मदरबोर्ड को हैक करने में सिर्फ 90 सेकेंड लगते हैं और 90 सेकेंड के अंदर इसे हैक करके चुनावी नतीजों की पूरी तस्वीर बदल सकते हैं. जिस दिन वोटिंग चल रही है उसी वक्त ये तय किया जा सकता है कि किस पार्टी के किस कैंडीडेट को जिताना है? इस बार चुनावों में EVM के साथ छेड़छाड़ कर नतीजे पलटे गए हैं. हर पार्टी का अपना एक कोड होता है और सीक्रेड कोड के जरिए मतदाता किसी को भी वोट डाले ये वोट उसी पार्टी को जाएगा जिसे मशीन चाहेगी.

evm

सौरभ भारद्वाज ने डेमो के दौरान आप पार्टी के सिंबल झाड़ू पर बार-बार बटन दबाकर असली ईवीएम के साथ अलग-अलग बटन दबाकर आप को 10 वोट और बीजेपी को 3 वोट डालकर दिखाया. असलियत में डाले गए वोटों में बीजेपी-कांग्रेस को 2-2 वोट और बीजेपी को 3 वोट मिले जबकि आप को 10 वोट मिले. लेकिन टेंपर्ड ईवीएम मशीन के नतीजे देखने पर बीजेपी को 11 और कांग्रेस-बीजेपी को 2-2 वोट मिले और आप को भी 2 वोट वोट मिले. यानी साफ तौर पर मशीन को टेंपर करके सारे वोट बीजेपी के खाते में डाल दिए गए . इस डेमो के साथ आरोप लगाया गया कि इस बार के विधानसभा चुनावों में ऐसा ही किया गया है.

demo

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर पहले से तय कर दिया गया है कि बीजेपी को जिताना है तो उस पार्टी का कोड मशीन में डालना है. वोटर जिस भी बटन को दबाएगा उसका वोट उस पार्टी कोड के खाते में जाएगा और सारे वोट उस पार्टी, उस कैंडीडेट को ही मिलेगा. ईवीएम मशीन में जिस पार्टी के कैंडीडेंट को जिताना है उसका बटन तय होगा और उसका कोड तय होगा. वोट डालते वक्त जो बीप की आवाज आती है वो उस सीक्रेट कोड को डालने वाली आवाज होती है जो मतदाता बूथ पर बैठे व्यक्ति ने चुपके से किया होता है और इसी के जरिए वोटर का वोट उस जिताने वाली पार्टी के कैंडीडेट को चला जाता है.

यहां देखें डेमो का पूरा वीडियो

गुजरात चुनावों के लिए दी बीजेपी को चेतावनी एसेंबली में अपने डेमो-स्पीच के दौरान सौरभ ने बीजेपी पर आरोप भी लगाया कि इस पार्टी ने 5 साल में मशीनों को टेंपर करना सीखा है वहीं आप ने 3 महीने में ईवीएम मशीन को टेंपरिंग करना सीख लिया है. इस बार गुजरात विधानसाभा में होने वाले चुनावों के लिए जो मशीनें तैयार की जा रही हैं उन्हें सिर्फ 3 घंटे के लिए आम आदमी पार्टी को दे दिया जाए तो ये तय है कि गुजरात में बीजेपी किसी बूथ पर भी नहीं जीतेगी.

सॉफ्टवेयर को टेंपर या हैक करना सिर्फ इसी सिद्धांत पर काम करता है कि मशीनें हैक करने वाला व्यक्ति मशीनें बनाने वाले से ज्यादा होशियार हो. और ये मुद्दा इसलिए गंभीर है कि आज जैसे देश में किसी पार्टी ने ईवीएम को हैक कर अपने पक्ष में फैसला दिलवाया है कल कोई और भी मशीनें हैक करके अपने हितों को साध सकता है. विदेशी ताकतों के हाथ में कुछ लोग खेल रहे हों और ऐसे लोग ईवीएम छेड़छाड़ कर लें तो क्या भयानक परिणाम होगा ?

इससे पहले सुबह ही खबर आ गई थी कि दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप आज विधानसभा में ईवीएम के ऊपर बड़ा खुलासा करने वाली है. आज दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभी सदस्यों ने सुकमा में मारे गए शहीद जवानों को श्रद्धांजिल दी और उसके बाद ही बीजेपी ने हंगामा शुरू कर दिया. दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपों के बाद मचे सियासी बवाल के बीच जैसे ही दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और स्पीकर ने विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को मार्शल के जरिए बाहर निकालवा दिया.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget