एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात चुनाव में राघव चड्ढा को मिलेगी अहम भूमिका, जानिए वजह

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपने वाली है. ये जिम्मेदारी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर होगी.

Raghav Chadha Role in Gujarat Elections: पंजाब चुनाव (Punjab Elections) में अपनी छाप छोड़ने के बाद सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) में भी एक खास भूमिका के लिए तैयार करने वाली है. सूत्रों के मुताबिक राघव चड्ढा गुजरात चुनाव में भी अहम भूमिका निभाएंगे. हालांकि, इसका ऐलान कुछ समय बाद ही होगा. 

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की तरफ से एक खास भूमिका में नजर आए और पंजाब में सरकार बनाने के पीछे उनका अहम योगदान माना जाता है. राघव चड्ढा युवाओं के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. यही वजह है कि राघव चड्ढा को पार्टी गुजरात में भी खास भूमिका देना चाहती है. इससे गुजरात में भी आम आदमी पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल कर सकेगी. 

अरविंद केजरीवाल के करीबी हैं राघव चड्ढा 

पार्टी सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि गुजरात के ग्रामीण और शहरी इलाकों में राघव चड्ढा युवाओं के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे. इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द गुजरात चुनाव में उतारने की तैयारी की जा रही है. राघव चड्ढा अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी माने जाते हैं. यही वजह रही कि अब तक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें हर चुनाव में काफी अहम जिम्मेदारी दी हैं. दिल्ली से लेकर पंजाब तक यूथ के बीच अपनी पहचान बनाने के बाद अब राघव चड्ढा गुजरात चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे हैं. 

आप में अहम भूमिका निभाते हैं राघव चड्ढा
 
अरविंद केजरीवाल को भरोसा है कि गुजरात चुनाव में भी राघव चड्ढा की बदौलत युवाओं के वोट बटोरने में आम आदमी पार्टी सफल साबित होगी. यही वजह है कि अब गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा को उतारने की तैयारी में है. राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्य सभा सांसद हैं और पार्टी में एक अहम भूमिका निभाते हैं. हर चुनाव में पार्टी राघव चड्ढा पर एक खास दांव लगाता है और इस बीच कई मायनों में आम आदमी पार्टी को इसका फायदा भी मिलता रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

SCO Summit: पीएम मोदी एससीओ समिट के लिए उज्बेकिस्तान पहुंचे, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने स्टूडेंट्स के लिए शुरू की फ्री ब्रेकफास्ट योजना, बच्चों को परोसा और साथ ही खाया

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget