एक्सप्लोरर

Pratima Countinho Resigned: AAP नेता प्रतिमा का गोवा यूनिट से इस्तीफा, बताई पार्टी छोड़ने की दिलचस्प वजह

Pratima Countinho Resigned: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे इस्तीफा में कोतिन्हो ने कहा कि जल्दबाजी में नहीं बल्कि सावधानी से विचार करके निर्णय लिया है.

Goa AAP Leader Pratima Countinho Resigned: आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई में फेरबदल के एक दिन बाद ही इस्तीफा हो गया है. पार्टी की ओर से नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रतिमा कोतिन्हो ने इस्तीफा दिया है. उन्होंने इसके लिए “निजी और पेशेवर कारण” का हवाला दिया है. मंगलवार (26 सितंबर) को आम आदमी पार्टी ने गोवा की नई इकाई की घोषणा की थी. इसमें प्रतिमा को उपाध्यक्ष बनाने की जानकारी दी गई थी. बुधवार (27 सितंबर) को कोतिन्हो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को संबोधित इस्तीफा में कोतिन्हो ने कहा कि उन्होंने जल्दबाजी में नहीं बल्कि अपने निजी व पेशवर लक्ष्यों पर सावधानीपूर्वक विचार करके यह निर्णय लिया है. इस्तीफे में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए नए रास्ते और नयी मंजिल तलाशने का समय है.

क्यों दिया इस्तीफा 

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह निर्णय मेरी दीर्घकालिक आकांक्षाओं और प्रगति के अनुरूप है. मैं एक निडर महिला हूं और मैं गोवा व गोवावासियों की बड़े पैमाने पर मदद करने के लिए अपने तरीके से काम करती हूं. फिलहाल यही मेरी प्राथमिकता है.”

इंडियन एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में कोतिन्हो ने कहा है कि वह पिछले 10 सालों से गोवा की जनता के लिए काम करती रही हैं. इसका उनका अपना तरीका है और वह इसके लिए किसी पार्टी की टैग की जरूरत महसूस नहीं करती हैं.

प्रतिमा के इस्तीफा से चकित हैं आप नेता

प्रतिमा के अचानक इस तरह से इस्तीफा से गोवा की आम आदमी पार्टी के प्रमुख अमित पालेकर ने आश्चर्य जाहिर किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा, "कोतिन्हो के फैसले से आश्चर्यचकित हूं." उन्होंने बताया, “दरअसल, प्रतिमा ने कल रात (मंगलवार) मुझे फोन करके राज्य की नई टीम (पार्टी) में अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया था.”

पार्टी में तकरार के बारे में पूछे जाने पर पोलेकर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. आपको बता दें कि कोतिन्हो 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुई थीं.

 ये भी पढ़ें:Liquor Price List: गोवा में सबसे सस्ती तो किस राज्य में है सबसे महंगी शराब, देना पड़ता है कितना टैक्स, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते', राहुल गांधी का बड़ा हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget