एक्सप्लोरर

उप-राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ पुडुचेरी के CM का छठे दिन भी धरना जारी, अरविंद केजरीवाल का मिला साथ

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ मिला. उन्होंने पुडुचेरी जाकर धरना स्थल पर नारायणसामी से मुलाकात की.

पुडुचेरी: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी का पिछले छह दिनों ने राजनिवास के बाहर धरना जारी है. नारायणसामी का आरोप है कि उपराज्यपाल किरण बेदी कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक मामलों पर सरकार के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दे रही हैं. मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल पर मुफ्त चावल योजना के साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक मामलों संबंधी 39 प्रस्तावों को मंजूरी न देने का आरोप लगाया.

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ मिला. उन्होंने पुडुचेरी जाकर धरना स्थल पर नारायणसामी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पुडुचेरी और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुडुचेरी की चुनी हुई सरकार द्वारा किए जा रहे कामों में उपराज्यपाल बाधा डाल रही हैं. हम दिल्ली में भी इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं.

किरण बेदी ने आरोप खारिज किए उपराज्यपाल किरण बेदी ने रविवार को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली में अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों को बीच में छोड़ वह उनके साथ बैठक करने के लिए केन्द्र शासित राज्य लौट आई हैं, ताकि ‘‘राजनीतिक रूप से प्रेरित धरने’’ के कारण लोगों को होने वाली दिक्कतों पर वह उनसे चर्चा कर सकें.

बेदी ने एक व्हाट्सअप संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने सात फरवरी के पत्र में शामिल मुद्दों के निपटारे के लिए बैठक के उनके निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए शर्तें रखी थीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के धरना जारी रखने के कारण स्पष्ट तौर पर वे नहीं हैं जिनका वह दावा कर रहे हैं. उपराज्यपाल ने अपने संदेश के अंत में यह भी कहा कि शर्तों को अस्वीकार कर रही हूं ‘‘मामला खत्म हो गया है.’’

AIADMK के MLA ने किरण बेदी से कहासुनी के बाद कहा- क्या LG पुडुचेरी की राजकुमारी हैं?

उपराज्यपाल किरण बेदी के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धरना राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं है और इसका (धरने का) उद्देश्य यह सुनिश्चित कराना है कि लोगों की मांगें पूरी हों. गौरतलब है कि किरण बेदी के मई 2016 में उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद से ही उनके और नारायणसामी नीत सरकार के बीच मतभेद जारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget