एक्सप्लोरर

Delhi Election Result: AAP, BJP और कांग्रेस को कितने फीसदी वोट मिले?

Delhi Election Result: वोट फीसदी के हिसाब से भी इस चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को पिछले चुनाव की तरह ही वोट मिले हैं.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 53 फीसदी मत हासिल किए हैं, जबकि बीजेपी को 38.5 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस ने चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन किया है और उसका मत फीसदी गिरकर चार फीसदी पर आ गया.

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 53.6 फीसदी वोट मिले हैं. पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनाव में 54.34 फीसदी मत मिले थे. अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी अबतक 59 सीटें जीत चुकी है और 3 पर आगे चल रही है. दूसरी तरफ, बीजेपी ने आठ सीट पर जीत दर्ज की है. भगवा दल को राष्ट्रीय राजधानी में 38.5 फीसदी वोट मिले हैं जो पिछली बार की तुलना में छह फीसदी ज्यादा हैं.

पिछले साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में, बीजेपी ने दिल्ली में 56 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए थे जो कांग्रेस के (22.5 फीसदी) और आप (18.1 फीसदी) के संयुक्त मत फीसदी से अधिक थे. बीजेपी ने दिल्ली की सभी सातों सीटें जीती थीं.

दिल्ली में 1993 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में भगवा दल को 42.82 फीसदी वोट मिले थे. इसने 1998 में 34.02 फीसदी मत और 2003 में 35.22 फीसदी वोट हासिल किए. बीजेपी ने 2008 में 36.34 फीसदी, 2013 में 33.07 फीसदी और 2015 में 32.19 फीसदी मत हासिल किए थे.

कांग्रेस 1998 से 2013 तक राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता पर काबिज थी. 1993 के विधानसभा चुनाव में, पार्टी को 34.48 फीसदी वोट मिले थे. 1998 में जब उसने दिल्ली में सत्ता पर कब्जा किया था, तब उसे 47.76 फीसदी वोट मिले थे. इसके बाद कांग्रेस को 2003 और 2008 में क्रमश: 48.13 फीसदी और 40.31 फीसदी वोट मिले थे. 2013 में उसका मत फीसदी लगभग आधा गिरकर 24.55 फीसदी पा आ गया और पार्टी केवल आठ सीटें जीत पाई.

कांग्रेस का मत फीसदी 2015 में 9.65 फीसदी था और 2020 में पार्टी को मात्र 4.27 फीसदी वोट मिले हैं. दिल्ली में 0.46 फीसदी लोगों ने नोटा को वोट दिया है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई वाली बसपा ने दिल्ली में 68 उम्मीदवार उतारे थे और उसे 0.71 फीसदी वोट मिले हैं.

दिल्ली चुनाव से जुड़ी हर ख़बर यहां पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget