एक्सप्लोरर

AAP ने चुनाव आयोग से की शिकायत, BJP पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Assembly Elections 2023: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरव‍िंद केजरीवाल की छव‍ि को धूम‍िल करने का आरोप लगाते हुए इसकी श‍िकायत ECI से की है.

AAP Filed Complaint to ECI against BJP: देश के पांच राज्‍यों में व‍िधानसभा चुनाव हो रहे हैं. आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक इन राज्‍यों में स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी जनसभाओं को संबोध‍ित कर रहे हैं. ऐसे में बीजेपी भी पार्टी के मुख‍िया केजरीवाल पर लगातार न‍िशाना साधे हुए है.

सोशल मीड‍िया पर उनके ख‍िलाफ बीजेपी की तरफ से कई व‍िरूप‍ित तस्वीरें, वीड‍ियो आद‍ि पोस्‍ट की हैं, ज‍िनको लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) में शिकायत दर्ज कराई है. 

ह‍िन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, आम आदमी पार्टी (AAP) ने ईसीआई को दर्ज श‍िकायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्‍ट्रीय संयोजक केजरीवाल को लेकर शेयर की गईं पोस्‍ट आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन बताया है. 

बीजेपी पर केजरीवाल से जुड़े कई वी‍ड‍ियो शेयर करने का आरोप 
 
श‍िकायत में एक वीड‍ियो जोक‍ि बीजेपी द‍िल्‍ली के आध‍िकार‍िक फेसबुक और एक्‍स अकाउंट पर गत 5 नवंबर को पोस्‍ट क‍िया गया था. इसमें बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरव‍िंद केजरीवाल को रैल‍ियों में थप्‍पड़ खाने, वोटरों से झूठे वादे करने, आध‍िकार‍िक सरकारी आवास के र‍िनोवेशन से जुड़े मामलों को लेकर मजाक उड़ाने जैसी बातें दर्शायीं.  

'चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने को त्वरित कार्रवाई जरूरी' 

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की ओर से चुनाव आयोग को गई श‍िकायत में यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है क‍ि कोई भी संस्था झूठे आख्यानों, न‍िंदात्‍मक और अपमानजनक बयानों के प्रसार या धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां करके चुनावों को अनुचित रूप से प्रभावित नहीं कर सकती हैं. चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने और जनमत के संभावित हेरफेर को रोकने के लिए त्वरित और निर्णायक कार्रवाई बेहद जरूरी है.  

'केजरीवाल व दूसरे नेताओं की फोटो से की गईं छेड़छाड़' 

उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि बीजेपी मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की छव‍ि को ब‍िना क‍िसी आधार के धूम‍िल करने को घट‍िया और घृण‍ित कोश‍िश की जा रही है. उन्‍होंने चुनाव आयोग को शिकायत के जर‍िए अवगत कराया है क‍ि बीजेपी ने सीएम केजरीवाल और पार्टी के दूसरे सदस्‍यों की छेड़छाड़ की गईं तस्‍वीरों और वीड‍ियो को बार-बार पोस्‍ट क‍िया है. यहां जिन वीडियो और तस्वीरों की बात की जा रही है वे 'बेहद अपमानजनक, खतरनाक रूप से भ्रामि‍त करने वाली और अपमानजनक हैं. 

बीजेपी की श‍िकायत पर AAP को EC दे चुका है कारण बताओ नोट‍िस  

बता दें क‍ि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को 16 नवंबर को शिकायत दर्ज की थी जिस दिन राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अरव‍िंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 8 और 9 नवंबर को क‍िए गए ट्वीट पर भेजे गए ईसी के कारण बताओ नोटिस का जवाब देना था. मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक पता चला है कि आम आदमी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए चुनाव आयोग से 20 नवंबर तक का समय मांगा है. 

बीजेपी ने चुनाव आयोग से पहले ही कर दी थी AAP की शिकायत  

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के ख‍िलाफ चुनाव आयोग (EC) से 10 नवंबर को शिकायत की थी. इसके बाद AAP को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इस बीच देखा जाए तो AAP ने बीजेपी के पोस्ट के 3 दिन बाद अपना वीडियो पोस्ट किया था लेकिन बीजेपी ने चुनाव आयोग से पहले शिकायत की. हालांक‍ि चुनाव आयोग ने AAP की शिकायत पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की है. 

'एक्‍स' के जर‍िये पीएम मोदी की छव‍ि धूम‍िल करने का आरोप 
 
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को अपने आधिकारिक हैंडल से मोदी के खिलाफ पोस्ट किए गए दो ट्वीट्स पर 'स्पष्टीकरण' देने का निर्देश दिया. इन दोनों ट्व‍िटस में प्रधानमंत्री मोदी को ब‍िजनेसमैन गौतम अडाणी के साथ जोड़कर उनकी छव‍ि को धूम‍िल करने का प्रयास क‍िया गया था.  

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं...' पीएम मोदी ने क्यों कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget