एक्सप्लोरर

AAP In Haryana: अरविंद केजरीवाल की हरियाणा को लेकर तैयारी, जोड़े जाएंगे 2 लाख से ज्यादा पदाधिकारी

Haryana AAP: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के बूथ लेवल पर पदाधिकारी नियुक्त करने का लक्ष्य रखा है. सोमवार को प्रदेश के नेताओं ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की.

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता और प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर ने सोमवार (11 सितंबर) को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक भी मौजूद रहे. 

इसमें आगामी दिनों में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई. वहीं, प्रदेश में परिवार जोड़ो अभियान को लेकर भी पार्टी की रणनीति साझा की. बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा के साथ हरियाणा से सचिव स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. 

हर बूथ पर पदाधिकारी नियुक्त करने का लक्ष्य

सुशील गुप्ता ने बताया कि गांव और बूथ स्तर पर आम आदमी पार्टी संगठन पदाधिकारियों की नियुक्ति आगामी डेढ़ माह में की जाएगी. इसको लेकर प्रदेश में चल रही तैयारियों की जानकारी साझा की गई. इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से हरियाणा में आने के लिए समय मांगा गया. परिवार जोड़ो अभियान को लेकर भी प्रदेश की हर विधानसभा सीट में चल रही तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई.

अशोक तंवर ने प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सफल बिजली आंदोलन को लेकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि जल्द ही आगामी बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार को लेकर परिवार जोड़ो अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने हरियाणा के पार्टी के मजबूत संगठन और 2 लाख से ज्यादा पदाधिकारियों की टीम गठित करने को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि डेढ़ माह में प्रदेश के हर गांव के प्रत्येक बूथ पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी नियुक्त होंगे.

तंवर ने बताया कि आम आदमी पार्टी का बिजली आंदोलन प्रदेश के प्रत्येक घर तक पहुंचा. दिल्ली और पंजाब की फ्री और 24 घंटे बिजली की चर्चा आज पूरे प्रदेश में है. उन्होंने बताया कि अब हरियाणा की जनता भी फ्री और 24 घंटे बिजली चाहती है, हरियाणा की जनता अब खट्टर सरकार से छुटकारा चाहती है.

संगठन के मजबूत होने का दावा

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार से विपक्षी पार्टियों में भी जबरदस्त उथल पुथल है. जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी का संगठन रोजाना मजबूत हो रहा है वहीं कांग्रेस में पदों को लेकर नेता आपस में लड़ झगड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जनता को एक ईमानदार और मजबूत विकल्प दिया. अब दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में फ्री और बेहतर इलाज मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Chandrababu Naidu Arrest: पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget