एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'मुंबई का जोशीमठ होगा, ज़िम्मेदार कौन?' आदित्य ठाकरे का सीएम एकनाथ शिंदे पर वार

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने मुंबई में अगले जोशीमठ की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि कॉन्क्रीट की सड़कें बारिश के पानी को नहीं सोकती हैं. ऐसे में अगर मुंबई में बाढ़ आई तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा.

Aaditya Thackeray On Shinde Government: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सोमवार (16 जनवरी) को महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर जमकर निशाना साधा. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई में सड़कों की मरम्मत के लिए जारी टेंडर्स में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया.

आदित्य ठाकरे ने कहा, "बीएमसी रास्ते (कंक्रीटीकरण) को लेकर घोटाले हो रहे हैं, इस पर मैंने प्रेस कांफ्रेंस की है. बीएमसी को टेंडर रद्द कर नया टेंडर निकालना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ." आदित्य ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार से पूछा कि बीएमसी में मुंबई में करीब 400 किलोमीटर सड़कों के कंक्रीटीकरण का प्रस्ताव किसने रखा था? उन्होंने कहा, "मैं जानना चाहता हूं कि क्या सड़कों का काम पूरा करने के लिए कोई समय सीमा तय की गई है?"

अगले जोशीमठ की दी चेतावनी

आदित्य ठाकरे ने मुंबई में अगले जोशीमठ की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि कॉन्क्रीट की सड़कें बारिश के पानी को नहीं सोकती हैं. ऐसे में अगर मुंबई में बाढ़ आई तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा. अगर मुंबई में जोशीमठ जैसी स्थिति हो गई, तो कौन जिम्मेदार होगा? आदित्य ठाकरे ने पूछा, "इन कामों के लिए अन्य विभागों, ट्रैफिक पुलिस की NOC हासिल की गई क्या? आदित्य ठाकरे ने इस दौरान सरकार की ओर से दिए गए टेंडर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "कांट्रेक्टर को काम बिड में दिए गए, उसमें मिलीभगत दिख रही. इसका जवाब कौन देगा?"

सरकार पर लगाए ये आरोप

आदित्य ठाकरे ने कहा, "मुंबई के लोगों के मेहनत के पैसे को व्यर्थ किया जा रहा. यह सरकार मुंबई के लोगों के पैसों का दुरुपयोग कर रही है. लोकप्रतिनिधि को दरकिनार कर कांट्रेक्टर को काम दिए गए. आज बीएमसी में फाइनेंस का दुरुपयोग हो रहा है. एक दिन बीएमसी की FD तोड़ने की नौबत आएगी. उन्होंने सवाल किया, "जब बीएमसी में चुनाव होने वाले हैं तो आने वाले बीएमसी बजट का क्या तर्क है? क्या नगरसेवकों को यह मान्य है?"

कंक्रीटीकरण को लेकर पूछे ये सवाल

आदित्य ठाकरे ने सरकार से कई सवाल पूछे. उन्होंने पूछा, "400 किमी के रास्ते का प्रस्ताव किसने किया? नगरसेवक यह विषय उठाते हैं लेकिन सवाल यह है कि यह किसने सुझाया? मरीन ड्राइव में 10 साल पहले फुटपाथ बनाए गए थे. वे सभी अच्छे कंडीशन में है तो यह बनाने का सुझाव किसने दिया? बजट में 6 हजार करोड़ रुपये कैसे दिखाया जाएगा? 6 हजार करोड़ रुपये का उपयोग का कोई टाइमलाइन नहीं है. यह काम कब और कैसे होगा? 

ये भी पढ़ें-Rajasthan Politics: क्या सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर किया है वार? उनका ये बयान बढ़ा सकता है कांग्रेस की टेंशन

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget