केरल: कुथिरन में यातायात के लिए खोला गया एक टनल, केंद्रीय परिवहन मंत्री ने दी जानकारी
केरल में त्रिशूर-पलक्कड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुथिरन में दो टनल में से एक को लंबे इंतजार के बाद आवाजाही के लिए खोल दिया गया. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसे खोलने की घोषणा की.

केरल में त्रिशूर-पलक्कड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुथिरन में दो टनल में से एक को लंबे इंतजार के बाद आवाजाही के लिए खोल दिया गया. टनल का उद्घाटन 1 अगस्त को होने की उम्मीद थी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को इसे खोलने की घोषणा की.
उन्होंने कहा, "यह राज्य में पहला सड़क टनल है, जिससे तमिलनाडु और कर्नाटक से कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा. 1.6 किमी लंबे इस टनल को आधुनिक रूप से तैयार किया गया है. 1.6 किमी लंबे इस टनल को पीची-वज़ानी वाइल्डलाइफ सेंचुरी के माध्यम से डिज़ाइन किया गया है." इस टनल का कोई आधिकारिक उद्घाटन नहीं हुआ. जिला कलेक्टर हरिता वी. कुमार और शहर के पुलिस आयुक्त आर. आदित्य ने पहले टनल में प्रवेश किया. दोपहिया वाहनों को पहले सुरंग में प्रवेश करने की अनुमति दी गई, उसके बाद अन्य वाहनों को प्रवेश दिया गया. कुथिरान में यातायात नाके पर घंटों इंतजार करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों ने राहत की सांस ली. कुथिरन त्रिशूर-पलक्कड़ राजमार्ग के मन्नुथी-वडक्कनचेरी खंड पर एक पहाड़ी इलाका है और दुर्घटना संभावित है. यहां हादसों की स्थिति में सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है
साल 2010 में शुरू हुआ था सिक्स-लेन का काम
मन्नुथी-वडक्कनचेरी सिक्स-लेन का काम साल 2010 में शुरू हुआ था, लेकिन सुरंग का काम 2016 में ही शुरू हुआ था. विभिन्न चरणों में कई कारणों से काम में देरी हुई थी. हाई कोर्ट ने इस प्रोजेक्ट में कई बार दखल दिया. टनल कोयंबटूर से कोच्चि तक चलने के समय को काफी कम कर देगा. इससे पहले फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज समेत विभिन्न विभागों ने फिटनेस टेस्ट पूरा किया था.
ये भी पढ़ें :-
Smartphone Battery: दिन में कई बार करना पड़ता है फोन चार्ज तो अपनाएं ये टिप्स, बढ़ जाएगी बैटरी लाइफ
Source: IOCL



























