एक्सप्लोरर

जम्मू से जहूर अहमद उर्फ खालिद नाम का खतरनाक आतंकी गिरफ्तार, तीन BJP कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप

जहूर अहमद उर्फ खालिद नाम का खतरनाक आतंकी पिछले साल बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश में शामिल था. इस आतंकी ने कुलगाम में एक पुलिसकर्मी की भी हत्या की थी.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सांबा से जहूर अहमद उर्फ खालिद नाम का खतरनाक आतंकी गिरफ्तार किया है. इस पर पिछले साल घाटी में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं और एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल होने का आरोप है. पुलिस ने दावा किया है कि यह आतंकी कश्मीर में कई हत्याओं को अंजाम दे चुका है.

जम्मू पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम कश्मीर पुलिस की सूचना पर जम्मू पुलिस ने सांबा जिले से टीआरएफ के एक आतंकी को गिरफ्तार किया. इस आतंकी की पहचान जहूर अहमद उर्फ खालिद उर्फ साहिल के रूप में की गई. पुलिस का दावा है कि कश्मीर घाटी के कुलगाम में पिछले साल बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या में यह आतंकी शामिल था. इसके साथ ही इस आतंकी ने कुलगाम में एक पुलिसकर्मी की भी हत्या की थी. जम्मू पुलिस फिलहाल इस आतंकी से पूछताछ कर रही है.

लश्कर-ए-मुस्तफा का प्रमुख गिरफ्तार पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद (जैश) का मुखौटा संगठन माने जाने वाले लश्कर-ए-मुस्तफा के बहुवांछित आतंकी और स्वयंभू कमांडर की गिरफ्तारी की थी. शोपियां जिले से 'ए' श्रेणी के आतंकवादी हिदायतुल्लाह मलिक उर्फ हसनैन की गिरफ्तारी अनंतनाग और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने जम्मू शहर के बाहरी इलाके में कुंजवानी इलाके से एक निजी कार रोककर की.

मलिक एक शक्तिशाली कार बम से विस्फोट की योजना से संबंधित मामले में 10 आरोपियों में से एक थी. कार बम को पिछले साल मई में पुलवामा जिले में किसी भी बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था. उसके सात अन्य साथियों को पिछले एक महीने में दक्षिण कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में आए भूकंप के दौरान लाइव सेशन में बिजी थे राहुल गांधी, जमीन हिली तो कही ये बात

कोरोना अपडेट: 18 राज्यों में एक भी मौत नहीं, अब तक 79 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget