एक्सप्लोरर

Puducherry: क्लास में टॉप आता था बेटी का क्लासमेट, महिला ने बच्चे को जहर देकर मार डाला

Mother Killed Student: कॉम्पटीशन के इस दौर में कोई इंसान क्या इस हद तक गिर सकता है कि सामने वाले की जान ले ले. पुडुचेरी में एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ पढ़ने वाले छात्र को जहर देकर मार डाला.

Puducherry Crime: पुडुचेरी (Puducherry) के कराईकाल में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला (Woman) ने अपनी बेटी के साथ पढ़ने वाले छात्र (Student) की सिर्फ इसलिए जान ले ली क्योंकि वो क्लास में हमेशा टॉप (Top) करता था. जी हां, आपने ठीक सुना. मामला नेहरू नगर (Neharu Nagar) के एक प्राइवेट स्कूल (Private School) का है. बालानिकंदम नाम के छात्र को एक बच्चे की मां ने जहर (Poison) देकर मार डाला.

प्रतिस्पर्धा के इस खौफनाक खेल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मां ने उसके सहपाठी को मौत के घाट उतार दिया. उसे इस बात की जलन होती थी कि ये छात्र हमेशा टॉप करता था और उसकी बेटी पीछे रह जाती थी. जहर देने के बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है.

सॉफ्टड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया

ये महिला शुक्रवार को बच्चों के स्कूल में पहुंची और वहां के वॉचमैन से कहा कि बालानिकंदम की मां है. महिला ने वॉचमैन को दो सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल दीं और कहा कि ये उसके बच्चे को दे देना. उस दिन स्कूल में एक छोटा कार्यक्रम भी था. इवेंट में शामिल होने के बाद जब वॉचमैन को बच्चा मिला तो उसके वो सॉफ्टड्रिंक की बोतलें उसे देते हुए कहा कि ये आपकी मां ने आपके लिए भेजी हैं. छात्र ने उन्हें पी लिया लेकिन घर पहुंचते ही उसकी तबियत खराब हो गई.

बच्चे ने अस्पताल में तोड़ा दम

घर पहुंचे छात्र को उल्टियां होने लगीं. इसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे अस्पताल में लेकर गए और इलाज के बाद घर लेकर आ गए लेकिन उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ. शनिवार को वो फिर से बीमार हो गया और रात में उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मौत से पहले बच्चे ने अपने माता-पिता को बता दिया था कि उसने एक सॉफ्टड्रिंक पी थी जो स्कूल के वॉचमैन ने उसे दी थी.

इस तरह हुआ घटना का खुलासा

इस पर मां को लगा कि कुछ गड़बड़ी हुई है और फिर पुलिस (Police) को मामले की जानकारी दी गई. एसएसपी लोकेश्वर (SSP Lokeshwar) ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि सग्यारानी नाम की महिला ने सॉफ्टड्रिंक (Soft drink) में जहर (Poision) मिलाया था. फिलहाल महिला को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है. जांच में महिला ने पुलिस को बताया कि उसने सॉफ्टड्रिंक में कोई ऐसा पदार्थ मिला दिया था जिससे बच्चे को डायरिया की शिकायत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Crime: बर्बरता की इंतेहा! पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो शराबी पति ने प्लास से उखाड़ दिए नाखून

ये भी पढ़ें: Pilibhit News: प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, शव खेत में फेंका, पुलिस ने भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के बीच इंडिया गठबंधन के सांसदों की राहुल गांधी के घर बड़ी बैठक, बढ़ाई गई सुरक्षा
CJP प्रदर्शन के बीच इंडिया गठबंधन के सांसदों की राहुल गांधी के घर बड़ी बैठक, बढ़ाई गई सुरक्षा
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget