एक्सप्लोरर

Crime: बर्बरता की इंतेहा! पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो शराबी पति ने प्लास से उखाड़ दिए नाखून

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की बर्बरता की हद पार करते हुए पहले तो मारपीट की फिर उसके नाखूनों को प्लास से उखाड़ दिया. पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है.

Cruel Husband: राजधानी दिल्ली (Delhi) से सटे फरीदाबाद (Faridabad) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद रुह तक कांप जाए. धीरज नगर (Dheeraj Nagar) इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ जानवरों से बुरा बर्ताव किया है. पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के पैर के नाखूनों (Nails) को प्लास (Pliers) से उखाड़ दिए. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि पत्नी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था.

दरअसल शराबी पति ने अपनी पत्नी से नशे की हालत में पैसे मांगे, पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो पहले आरोपी ने महिला के साथ जमकर मारपीट की. फिर, इससे भी मन नहीं भरा तो उसने प्लास से महिला के पैर के नाखूनों को उखाड़ दिया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मायके रुपये लाने को कहा

पीड़ित महिला की मां विमला देवी ने इस मामले पर कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी राजेश के साथ 13 साल पहले की थी. शादी के दो साल बाद ही राजेश ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. राजेश अक्सर पूजा से मायके से पैसे लाने को लेकर दवाब बनाता था. वहीं पीड़ित पूजा का कहना है कि रविवार की रात को भी यही हुआ. राजेश मायके से पैसे लाने को लेकर उसके ऊपर दवाब बनाने लगा.

नशे की हालत में पति बना राक्षस!

रविवार की रात राजेश (Rajesh) शराब के नशे में अपनी पत्नी पूजा (Pooja) से मायके से पैसे लाने को लेकर दवाब बनाने लगा. इस पर पूजा ने मायके से पैसे लाने के लिए साफ इनकार कर दिया. इस बात से बौखलाए राजेश ने पहले तो उसके साथ मारपीट की फिर प्लास (Pliers) से उसके नाखून (Nails) उखाड़ दिए. घर में बवाल होने के बाद पड़ोसी इकट्ठे हो गए और पूजा के मायके वालों को जानकारी दी. महिला को इलाज के अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया और आरोपी राजेश के खिलाफ पल्ला थाने (Palla Police Station) में शिकायत दर्ज कराई गई. फिलहाल पुलिस (Police) जांच कर रही है.  

ये भी पढ़ें: Jharkhand: युवकों को सांप ने डसा तो गांववालों ने 3 महिलाओं को डायन बताकर मार डाला, फिर जो हुआ वो आप खुद पढ़ें 

ये भी पढ़ें: Ghaziabad: शराब पीकर मारपीट करता था पिता, नाबालिग बेटी ने तंग आकर कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget