एक्सप्लोरर

Landslide in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में जबरदस्त भूस्खलन से नेशनल हाईवे जाम, हजारों वाहनों की लगी लंबी कतार

Banihal Landslide: जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में भीषण भूस्खलन के कारण श्रीनगर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे जाम हो गया. इस जाम में हजारों की संख्या में वाहन फंस गए हैं,

National Highway block: जम्मू-कश्मीर (Jammu kashmir) के बनिहाल (Banihal) के पास शुक्रवार को हुए भीषण भूस्खलन (Massive Landslide) होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) जाम हो गया, जिससे हजारों वाहन (Thousands Vehicle) वहां फंस गए. वहां के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि चार लेन (Four Lane) की परियोजना पर चल रहे काम के दौरान सुबह करीब 11 बजे रोमेपडी में 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ. ये कश्मीर (Kashmir) को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क (Only Road) है. संबंधित अधिकारियों ने सड़क साफ करने का काम शुरू कर दिया है.

ट्रैफिक पुलिस के उपाधीक्षक (नेशनल हाईवे) असगर मलिक ने बताया कि एक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थरों के गिरने से राजमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है. नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल करने के लिए मलबे को साफ करने में कम से कम चार घंटे का समय लग सकता है. उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर दोनों तरफ का यातायात बाधित है. तो वहीं अधिकारियों के मुताबिक  सड़क साफ करने वाली एजेंसी को ये भी सुनिश्चित करने के लिए सावधानी से काम करना होगा कि निर्माणाधीन रेलवे सुरंग को जोड़ने वाले पुल को कोई नुकसान न पहुंचे.

उधमपुर में भूस्खलन से हुआ था नेशनल हाईवे जाम

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दो घंटे बाधित रहा था. इस मामले पर अधिकारियों ने जानकारी देते हए कहा था कि फोर लेन की परियोजना पर चल रहे काम के दौरान करीब साढ़े बारह बजे समरोली के पास भूस्खलन के कारण 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बाधित हो गया. हालांकि तत्काल ही इस सड़क को साफ कर लिया गया था. हर मौसम में खुले रहने वाले इस सड़क मार्ग को जल्द- जल्द खोलना प्रशासन की प्राथमिकता थी. इसलिए इसे तत्काल क्लियर किया गया.

यात्रियों का हाल हुआ बेहाल

जाम (Traffic Jam) लगने से यात्रियों (Passengers) को भी भारी दिक्कतें सहनी पड़ी. यात्रियों कहना था कि एक तो गर्मी (Hot) है और इसी बीच जाम में फंस जाना (Stuck In Traffic) किसी चुनौती से कम नहीं है. वे न आगे बढ़ पा रहे हैं और न ही पीछे जा पा रहे हैं. उन्होंने प्रशासन (Administration) से सड़क को जल्द बहाल कराए जाने की मांग की. स्थानीय लोगों (Local Ctizen) का कहना है कि यहां पर सड़क निर्माण (Road Construction) का कार्य जारी है. ऐसे में आए दिन यहां पर जाम लग जाता है. लोगों को अपने दैनिक कार्यों (Daily Work) को पूरा करने और डेस्टिनेशन (Destination) तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार तो घंटों चुभती गर्मी में जाम में फंसे रहना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Northeast Flood: नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 6 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: उधमपुर में भूस्खलन, जम्मू-श्रीनगर हाईवे दो घंटे तक रहा बाधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget