एक्सप्लोरर

वायनाड: राहुल गांधी को एक शख्स ने किया KISS, ऐसा था कांग्रेस नेता का रिएक्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में लोगों से मुलाकात कर रहे थे इसी दौरान एक युवक अचानक आया और उन्हें किस कर लिया.

वायनाड (केरल): कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं. आज जब राहुल गाड़ी से गुजर रहे थे और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, लोगों से हाथ मिला रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने उन्हें किस (KISS) कर लिया. लड़के की इस हरकत के बाद राहुल गांधी मुस्‍कुराने लगे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वायनाड के चार दिनों के दौरे के दूसरे दिन राहुल को स्थानीय लोगों ने दूर-दराज के कई इलाकों में संपर्क की समस्या के बारे में जानकारी दी. लोगों ने उन्हें बताया कि बाढ़ और भूस्खलन की वजह से सड़कें और पुल बह गए या ध्वस्त हो गए हैं. इस पर राहुल ने कहा, ‘‘ हम मिलकर इन समस्याओं का समाधान करेंगे.’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि वायनाड के किसान ‘मानव-पशु संघर्ष ’ का सामना कर रहे हैं, यह बहुत जटिल समस्या है और किसी जादू की छड़ी से इसका तुरंत समाधान नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी प्रतिबद्धता आपके साथ मिल कर समस्याओं का समाधान करने की है. हमारी पहली प्राथमिकता बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाना है और हम इसे अवश्य करेंगे.’’

राहुल ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बाढ़ में अपने परिजनों को खो चुके और अपने मकान तथा संपत्ति गंवा चुके लोगों को मुआवजा देना सुनिश्चित करे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे.

मनंतावड़ी स्थित चलीगाम जनजातीय बस्ती में कुछ लोगों ने मुआवजे के साथ कर्ज माफी की भी मांग की. उन्होंने राहुल से कहा कि हाथी सहित अन्य जंगली जानवरों ने उनका जीना दूभर कर दिया है.

राहुल वायनाड लोकसभा क्षेत्र में कोझिकोड और मलप्पुरम विधानसभा क्षेत्र स्थित राहत शिविरों का दौरा 29 और 30 अगस्त को करेंगे. वह उत्तरी जिलों, वायनाड और मलप्पुरम में इस महीने की शुरूआत में भारी बारिश और भूस्खलन होने के बाद भी यहां आए थे.

राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 125 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें मलप्पुरम में 60 लोगों और वायनाड में 14 मौतें हुई हैं.

कश्मीर पर राहुल गांधी ने पाक को लताड़ा, कहा- सरकार से कई मुद्दों पर असहमत लेकिन बाहरी दखल की जगह नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
Cockroach Janta Party Protest LIVE: 'कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं', अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भरी हुंकार, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
LIVE: 'कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं', अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भरी हुंकार, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए अभिजीत दीपके, हाथ में लहराई अंबेडकर की किताब
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए अभिजीत दीपके, हाथ में लहराई अंबेडकर की किताब
CJP Protest: भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget