एक्सप्लोरर

कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, शख्स ने कहा- योगी को अजय सिंह बिष्ट कहना संस्कृति के खिलाफ

हंगामा करने वाले शख्स ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए. हालांकि इस दौरान ना तो हंगामा करने वाले शख्स की ओर से किसी तरह की हिंसा की गई और ना ही उस शख्स के साथ हिंसा हुई.

नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रवक्ता पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हुआ. दरअसल खुद को बीजेपी समर्थक बताने वाले एक शख्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहे जाने पर आपत्ति जताई. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा कल रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी पर हुए कथित हमले के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ को उनके असली नाम अजय सिंह विष्ट कहकर संबोधित किया. अपना नाम नचिकेता बताने वाला ये शख्स इसी पर आपत्ति जताते हुए अचानक हंगामा करने लगा.

इस शख्स ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपनाम है. इसके बाद हंगामा करने वाले शख्स ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए. हालांकि इस दौरान ना तो हंगामा करने वाले शख्स की ओर से किसी तरह की हिंसा की गई और ना ही उस शख्स के साथ हिंसा हुई.

नचिकेता नाम के इस शख्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मेरी मांग है कि जिसके भी माता पिता या जिसके पति-पत्नी विदेश के हैं उन्हें इस देश में चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. ये राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध का मामला है. मैं अभी अविवाहित हूं, मैं पाकिस्तान की लड़की से शादी कर लूं, मैं किसी हनी ट्रैप में फंस गया तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है या नहीं. योगी आदित्यनाथ को ये लोग नाम लेकर बोल रहे हैं, ये हमारी संस्कृति नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget