एक्सप्लोरर

दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत पर आप और बीजेपी के बीच वार-पलटवार, एक दूसरे पर लगाए ये आरोप

दिल्ली हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि फिलहाल आज की तारीख में दिल्ली को उसके कोटे की 490 मेट्रिक टन नहीं मिल रही है. जबकि देश के कई राज्यों को उनकी मांग के मुताबिक उससे ज्यादा भी ऑक्सीजन दी जा रही है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों और ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे पर जमकर राजनीति शुरू हो गई है. वहीं कोर्ट में लगातार सुनवाई भी जारी है. कोर्ट हो या बाहर, आम आदमी पार्टी सरकार के नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि दूसरे राज्यों को मांग के हिसाब से उनको ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है जबकि दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा राज्य की जरूरत के हिसाब से काफी कम रखा गया है. 

दिल्ली हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि फिलहाल आज की तारीख में दिल्ली को उसके कोटे की 490 मेट्रिक टन नहीं मिल रही है. जबकि देश के कई राज्यों को उनकी मांग के मुताबिक उससे ज्यादा भी ऑक्सीजन दी जा रही है. 

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने इसको लेकर ट्वीट किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हीं आरोपों को दोहराया. राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर पक्षपाती रवैया का आरोप लगाते हुए जो आंकड़े पेश किए उसके मुताबिक, दिल्ली में कुल 16,272 Non ICU बेड्स हैं. केंद्र सरकार के फॉर्मूले के हिसाब इन बेड्स को संचालित करने के लिए 305 MT oxygen की आवश्यकता होगी. 

इसके अलावा छोटे नर्सिंग होम में 100 ICU बेड्स और हैं जिन्हें संचालित करने के लिए 120 MT oxygen की आवश्यकता होगी. 15,000 नये oxygen बेड्स तैयार करने के लिए 280 MT oxygen की आवश्यकता होगी. कुल मिलाकर दिल्ली में Non ICU बेड्स को संचालित करने के लिए 704 MT oxygen की आवश्यकता है. 

दिल्ली में कुल 4,866 ICU बेड्स हैं. 10 मई तक 1200 और ICU बेड्स तैयार हो जाएंगे, यानी कुल 6,066 ICU बेड्स उपलब्ध होंगे. केंद्र सरकार के फॉर्मूले के हिसाब से 6,066 ICU बेड्स को संचालित करने के लिए 272 MT oxygen की आवश्यकता होगी. 

दिल्ली को अपने सभी बेड्स की oxygen supply सुचारू रखने के लिए 704+ 272 = 976 MT oxygen की आवश्यकता है और ये सारी caculation केंद्र सरकार के फॉर्मूले पर आधारित है. 

राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि दिल्ली को 976 MT oxygen की आवश्यकता है. वही केंद्र सरकार दिल्ली को केवल 480 MT oxygen दे रही है, जो कुल demand का आधा है. वहीं देश के अन्य राज्यों को केंद्र सरकार demand के हिसाब से और कहीं कहीं तो demand से अधिक oxygen मुहैया करा रही है. 

इसी आधार पर आप नेता ने फिर दिल्ली सरकार और दिल्ली वालों के साथ दोहरा मापदण्ड का आरोप लगाया. आम आदमी पार्टी द्वारा उठाये जा रहे सवालों का जवाब देते हुए केंद्र सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि ये सच है कि दिल्ली को 490 MT नहीं मिल रहा लेकिन 340 से 370 MT दिया जा रहा है. वो अभी की मौजूदा ज़रूरत को देखते हुए किया गया है.

केंद्र सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि हम दिल्ली सरकार की ऑक्सीजन लाने में मदद कर रहे हैं. लेकिन दिल्ली सरकार को जितना अलॉट किया गया है वो उसको मंगा ही नहीं पा रहे, जबकि दूसरे राज्य खुद ऐसा इंतजाम कर रहे हैं कि उनको जितनी ऑक्सीजन अलॉट की गई है वो उसको मंगा रहे हैं. 

केंद्र सरकार के वकील के तर्ज पर ही आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर बीजेपी के नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी सरकार पर पलटवार करते हुए दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत की वजह आप सरकार की नाकामी को ठहराया. यानी दिल्ली में ऑक्सीजन के मुद्दे पर जमकर राजनीति चल रही है. लेकिन सबके बीच अगर कोई पिस रही है तो वह है दिल्ली की आम जनता. जो ऑक्सीजन की कमी के चलते एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं और इसी दौरान कई मरीजों की जान तक जा चुकी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget