एक्सप्लोरर

अहमदाबाद: एक हिन्दू युवक के सीने में धड़का एक मुसलमान का दिल

अहमदाबाद: अपने अतीत में गुजरात भयंकर दौर से गुजरा है. यह राज्य संगीन सांप्रदायिक दंगों का साक्षी रहा है. साल 2002 के दंगों को कौन भूल पाया है, जिसमें हिन्दू और मुसलमान एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए थे. लेकिन आज की तारीख में एक ऐसी खबर में आई है, जो पुराने जख्मों पर मरहम की तरह है.

कहते हैं कि इंसानियत का रिश्ता खून के रिश्ते से भी बड़ा होता है और इसी रिश्ते को आगे बढ़ा रहा है गुजरात के अहमदाबाद का सांप्रदायिक सौहार्द, जिसमें एक ब्रेन डेड मुस्लिम युवक के दिल से हिंदू युवक के सीने को धड़काया गया और हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद उस हिंदू युवक को एक नई ज़िंदगी दी गई.

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 47 साल के अरजान अंबलिया को भावना नगर के आसिफ जुनेजा का दिल ट्रांसप्लांट किया गया. एक चार्टेड प्लेन के जरिए सोमवार को आसिफ का दिल भावना नगर से अहमदाबाद भेजा गया, जिसे एक निजी अस्पताल में ट्रांसप्लांट किया गया.

आसिफ जुनेजा किसान परिवार से आते हैं और 17 दिसंबर को एक कार से टक्करा जाने के बाद जख्मी हो गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें 20 दिसंबर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया. इंसानियत के रिश्ते को मजबूत करने वाली इस कहानी पर भावना नगर के न्यूरो सर्जन कबारिया ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि जुनेजा परिवार के हम शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने आसिफ के अंगों को दान के लिए रजामंदी दी. बातचीत में डॉक्टर ने बताया कि न सिर्फ दिल बल्कि आसिफ के दोनों किडनी, लिवर और अग्न्याशय को भी दूसरे लोगों की मदद के लिए निकाल लिया गया है.

डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने इस हर्ट ट्रांसप्लांट के लिए जानकारी जुटानी शुरू कर दी, जिसके दौरान उन्हें आसिफ के बारे में पता चला. इसके साथ ही डॉक्टरों ने यह बताया कि आसिफ का ब्ल्ड ग्रुप ओ पोजेटिव है जो किसी को भी दिया जा सकता है और आसिफ का ब्रेन भले ही डेड रहा हो गया था, बाकि अंग पूरी तरह फिट थे.

डॉक्टर धिरेन शाह ने बताया कि अरजान को जमनानगर के एक अस्ताल में भर्ती कराया गया, जो हिस्टामिन कार्डिएक डिसऑर्डर नाम की बीमारी से पीड़ित थे, जिसमें व्यकित का हृद्य फेल हो जाता है. इसके बाद अरजान को हमने वेन्टिलेटर और बैलून पंप के सहारे रखा, लेकिन जब अरजान के बचाने की कोई उम्मीद नहीं रही तब हमें ब्रेन डेड हो चुके आसिफ के बारे में पता चला.

सोमवार को 9 बजकर 30 मिनट पर यह सर्जरी शुरू की गई जो लगभग एक घंटे तक चली और यह ट्रांसप्लांट कामयाब रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget