एक्सप्लोरर

बेंगलुरू के सबसे बड़े कोविड-19 अस्पताल में वेंटिलेटर पर 97% मरीजों की मौत

अप्रैल में 100 साल पुराने विक्टोरिया अस्पताल को बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्स इंस्टीट्यूट से जोड़कर शहर का पहला कोरोना अस्पताल बनाया गया था. अप्रैल से लेकर अब तक अस्पताल में कोरोना से कुल 91 मरीजों की मौत हुई, इनमें 89 को वेंटिलेटर पर रखा गया था.

नई दिल्ली: देश भर में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के कारण चिंता गहराती जा रही है. जरा सी लापरवाही किसी को भी अस्पताल के बेड तक ले जा सकती है. देश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है.

पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 34,956 नए मामले सामने आए हैं और 687 लोगों की मौत हुई है. देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,03,832 हो गई है. इनमें 3,42,473 एक्टिव केस हैं तो वहीं 6,35,757 लोग ठीक हो चुके हैं. 25,602 लोगों ने अब तक जान गंवाई है.

वहीं देश का अगला हॉटस्पॉट बन रहे बेंगलुरू से भी बड़े चौंकाने वाले आंकड़े आ रहे हैं. बाक़ी शहरों के मुकाबले बेंगलुरू का ओवर ऑल डेथ रेट भी हैरान करने वाला है. बेंगलुरू में अब तक कुल 25288 कोविड19 के केस सामने आए हैं जिनमें 507 लोगों की जान जा चुकी है. बेंगलुरू का अब तक मौत का आंकड़ा 4.8% है. जो कि दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई से भी ज्यादा है.

रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल में वेंटिलेटर  पर रखे गए 97% मरीजों की मौत हो गई. यह आंकड़ा दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मृत्यु दर वाले देशों से भी ज्यादा है.

आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में 100 साल पुराने विक्टोरिया अस्पताल को बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्स इंस्टीट्यूट से जोड़कर शहर का पहला कोरोना अस्पताल बनाया गया था. अप्रैल से लेकर अब तक अस्पताल में कोरोना से कुल 91 मरीजों की मौत हुई, इनमें 89 को वेंटिलेटर  पर रखा गया था.

अस्पताल में कुल 1500 कोरोना मरीज भर्ती किए गए इनमें 91 को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ के चलते वेंटिलेटर  पर रखा गया. इनमें से 89 की मौत हो गई. आपको बता दें कि बेंगलुरू के सभी कोरोना अस्पतालों के मुकाबले विक्टोरिया अस्पताल में सबसे  ज्यादा 50 वेंटिलेटर  उपलब्ध हैं.

विक्टोरिया अस्पताल से आए ये आंकड़ें चिंताजनक है. वेंटिलेटर  पर 97% मरीजों की मौत का आंकड़ा बताता है कि इन्टेसिव केयर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यहां तक कि इटली में पीक के दौरान में वेंटिलेटर पर कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा सिर्फ 65% था.

BMCRI की नोडल अधिकारी स्मिता सेगू के मुताबिक 15 जुलाई तक 206 मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया, जिसमें से 91 (44%) की मौत हो गई. जो मरीज आईसीयू में भर्ती हुए उनमें से 103 (50%) मरीज ठीक हो कर डिस्चार्ज हो गए. बेंगलुरु के दूसरे अस्पतालों में जिन मरीजों का वेंटिलेटर पर इलाज नहीं हो पाया था वे मरीज भी विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें:

बिहार: विपक्षी दलों ने EC से कहा- बिहार चुनाव कोरोना संक्रमण फैलानेे का कार्यक्रम नहीं बनेगा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget